Radha Ashtami Mahotsav 2022: श्रीधाम बरसाना में जन्मी राधा रानी, पंचामृत से महाभिषेक

उत्तर प्रदेशRadha Ashtami Mahotsav 2022: श्रीधाम बरसाना में जन्मी राधा रानी, पंचामृत से...

Date:

मथुरा। बृज मंडल के प्रमुख तीर्थ स्थल कहे जाने वाले बरसाना में राधाष्टमी के पर्व को बड़े  उल्लास के साथ मनाया गया। मंदिर में समाज गायन शुरू होने के साथ मंदिर के पट खोले गए। लाडली की एक झलक पाने के लिए भक्त लालायित नजर आये। हजारों की संख्या में लोगों ने राधा रानी के दर्शन कर लाभ पुण्य कमाया। वहीं राधा रानी के जन्मोउत्सव के उपरांत पंचामृत से महाभिषेक किया। रविवार को भगवान श्रीकृष्ण की प्रिया राधा की जन्मस्थली बरसाना में राधाष्टमी का पर्व बड़े  हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु राधा रानी के दर्शन के लिए उमड़ पड़े। राधाष्टमी के पर्व पर बरसाना स्थित राधा रानी मंदिर को भव्य  तरह से सजाया। ब्रज मंडल में राधाष्टमी का अपना अलग ही विशेष महत्व है।

लाडली के जन्मोत्सव की धूम बरसाना के प्रसिद्ध लाडली जी मंदिर में ही नहीं बल्कि बृज में चहु ओर देखने को मिल रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा है। अपनी आराध्य राधा रानी के दर्शनों के लिए उमड़ पड़े। तड़के पंचामृत अभिषेक के बाद राधा रानी का जन्म उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिला प्रशासन ने भी राधाष्टमी पर्व को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। बरसाना को 3 जोन और 7 सेक्टर में बांट कर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है 1 दर्जन से अधिक बैरिकेडिंग लगाए गए। लाडली के मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया। रंग बिरंगी लाइट श्रद्धालुओं को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। वहीं राधा रानी की भक्ति में बाहर से आने वाले श्रद्धालु भी जमकर घूम रहे हैं और पूरा वातावरण राधामय हो गया है। हर कोई लाडली के दर्शन सबसे पहले पाना चाहता है और अपने जीवन को धन्यवाद आना चाहता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related