Big Breaking: अमेरिका में भारतीयों पर नहीं रूक रहे नस्लवादी हमले, पोलैंड में सामने आया मामला

इंटरनेशनलBig Breaking: अमेरिका में भारतीयों पर नहीं रूक रहे नस्लवादी हमले, पोलैंड...

Date:

पोलैंड। अमेरिका में भारतीयों पर हमले नहीं रूक रहे हैं। आए दिन भारतीयों पर नस्लवादी टिप्पणी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। बीते सप्ताह में तीन मामले सामने आ चुके हैं। जिनके वीडियो वायरल हुए हैं। ताजा मामला पोलैंड का है। पोलैंड में एक अमेरिकी नागरिक, भारतीय पर नस्लवादी टिप्पणी करता दिखाई दिया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में अपने को अमेरिकी नागरिक बताने वाला व्यक्ति भारतीय से कहता है कि तुम परजीवी, हमारी जाति का नरसंहार करने वाले हो। तुम अपने देश वापस क्यों नहीं जाते हो। वीडियो में दिख रहा भारतीय मामले को टालने की कोशिश करता है और पूछता है कि वह वीडियो क्यों बना रहा है। अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि ताजा हमला कब का है और दोनों के बीच किस वजह से बहस हुई थी। इस मामले की कहीं शिकायत दर्ज कराई गई है।

Read also: CM Yogi In Bijnor: मुख्यमंत्री योगी आज विदुर की धरती में करेंगे जनसभा को संबोधित, अधिकारी मुस्तैद तैयारी पूरी

वीडियो बनाने वाला अमेरिकी नागरिक कहता है कि आप हमारी जाति का नरसंहार कर रहे हैं। तुम पोलैंड में क्यों हो। आगे कहता है कि तुम लोग यहां बहुत अधिक हो। तुम अपने देश क्यों नहीं जाते हो। क्या तुम्हे लगता है कि तुम पोलैंड पर आक्रमण कर सकते हो। तुम्हारा अपना देश भारत है। यूरोपीय लोग जानना चाहते हैं कि  गोरे लोगों के देश में तुम लोग क्यों आते हो। तुम परजीवी क्यों हो। तुम एक आक्रमणकारी हैं। जाओ घर, आक्रमणकारी। हम तुम्हे यूरोप में नहीं चाहते। पोलैंड केवल पोलिश के लिए है। आप पोलिश नहीं हैं। 

बता दें कि इसी तरह का एक वीडियो कैलिफोर्निया से सामने आया था। जहां एक भारतीय के साथ अमेरिकी व्यक्ति ने नस्लीय दुर्व्यवहार किया था। कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में ग्रिमर बुलेवार्ड में टैको बेल में कृष्णन जयरामन पर हमला किया था। जिसमें कहा था कि तुम घृणित हो, तुम घटिया लग रहे हो। इस तरह फिर से किसी के सामने मत जाना।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...