Site icon Buziness Bytes Hindi

Acharya Pramod Krishnam Statement On Taj Mahal: कुतुबमीनार और ताजमहल भगवान विष्णु के स्तंभ : आचार्य प्रमोद कृष्णम

गाजियाबाद। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुतुब मीनार और ताजमहल पर ना ही मुसलमानों का कब्जा है और ना ही वक्फ बोर्ड का कब्जा है। कुतुबमीनार और ताजमहल भारत सरकार के अधीन है। कुतुब मीनार और ताजमहल को हिंदुओं को सौंप देना चाहिए। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करता हूं और भारतीय जनता पार्टी के तमाम नेता हर दिन टेलीविजन पर कहते आ रहे हैं। कि ताजमहल तो मंदिर है। इसलिए ताज महल, कुतुबमीनार भी मंदिर है। वह हमारे भगवान विष्णु स्तंभ है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री से मेरा अनुरोध और अपील है। ज्ञानवापी को लेकर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा हमें अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए।

Also read: अब भाजपा सांसद ने कहा, तालमहल मेरा है

प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने कपिल सिब्बल को पार्टी से बाहर नहीं निकाला है। कपिल सिब्बल को पार्टी छोड़ कर गए हैं। उन्होंने कहा कि कपिल सिब्बल ने अभी किसी भी राजनीतिक पार्टी की सदस्यता नहीं ली है। जिससे यह साफ हो जाता है कि उनका दिल अभी भी कांग्रेसी है। राजस्थान में कांग्रेस का चिंतन शिविर आयोजित हुआ और चिंतन शिविर के बाद एकाएक तीन बड़े नेता कांग्रेस पार्टी को छोड़ चुके हैं। जिसमें हार्दिक पटेल, सुनील जाखड़ और कपिल सिब्बल शामिल हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मुझे दुख है कि नेता कांग्रेस से जा रहे हैं।

Also read:  विवादों के बीच ASI ने जारी कीं ताजमहल के तहखाने की कुछ तस्वीरें

कपिल सिब्बल के जाने के बाद जी-23 का अब क्या होगा। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कृष्ण ने कहा कि मुझे अभी लगता नहीं कि जी-23 कोई ग्रुप है। राजनेता परिंदों की तरह होते हैं। कभी मंदिर पर बैठते हैं तो कभी मस्जिद पर। आचार्य प्रमोद कृष्णम लंबे समय से कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को कांग्रेस पार्टी की कमान सौंपने के पक्षधर रहे हैं।

Exit mobile version