हम आपको आज विश्व की रोमांच जगह के बारे में बताने जा रहे है जो की है न्यूजीलैंड का क्वींसटाउन शहर. ऐसा बताया जाता है की उन्नीसवीं सदी के मध्य में जब क्वींसटाउन में शॉटओवर नदी में सोना मिलने की खबर फैली तो वहां पर लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी थी। जब वहां पर सोना खत्म हो गया तो उस जगह पर पहुंचे लोगों का ध्यान वहां के पहाड़ों और नदियों की खूबसूरती पर गया और तब से उन्होंने वही पर बसने का फैसला कर लिया।
शॉटओवर नदी की गहरी कंदराओं में से जेटबोट की राइड का रोमांच ही अलग है। कुछ ही समय बिताने के बाद रिवर राफ्टिंग भी क्वींसटाउन की नदियों में शुरू की गई। ऐ जे हैकट ने 1988 यहां बंजी जंपिंग को शुरू किया, क्वींसटाउन को बंजी जंपिंग का जनक माना जाता है। आज के समय में यहां पर बंजी जंपिंग की कई साइट हैं।
एक समय में तो हैकट एंड कंपनी 450 मीटर की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से बंजी जंपिंग करा रहे थे। इसी के चलते सरकारी नीतियां के बदलाव के बाद से उसे रोकना पड़ा। क्वींसटाउन ही टेंडम पैरापेंटिंग व कमर्शियल स्काइडाइविंग का भी मुख्य अड्डा है।
इसके अलावा यहां टेंडम हैंग ग्लाइडिंग, पैरासेलिंग व एब्सेलिंग जैसी अन्य प्रकार की गतिविधियां भी होती हैं। सैलानी का यहाँ पर आने का प्रमुख उद्देश्य तो केवल क्वींसटाउन का एडवेंचर हैं, जबकि वहां की प्राकृतिक खूबसूरती भी किसी जगह से कम नहीं।

