Queen Elizabeth II Secret Letter: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा लिखे पत्र का सीक्रेट जान हो जाएंगे हैरान, 2085 में खुलेगा राज

इंटरनेशनलQueen Elizabeth II Secret Letter: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय द्वारा लिखे पत्र का...

Date:

लंदन। महारानी  एलिजाबेथ द्वितीय इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उनसे जुड़े किस्से रोमांच पैदा कर रहे हैं। जब ब्रिटेन की महारानी की बात होगी तो उनसे जुड़े किस्से जरूर लोगों को याद आएंगे। ऐसा ही एक किस्सा ऑस्ट्रेलिया को लिखे पत्र से जुड़ा है। रोमांच पैदा करने वाली बात यह है कि इस पत्र को 63 साल तक खोला नहीं जा सकता। सूत्रों की मानें तो महारानी का लिखा गुप्त पत्र सिडनी में एक तिजोरी के भीतर बंद है। ऑस्ट्रेलिया की मीडिया के मुताबिक पत्र सिडनी में एक ऐतिहासिक इमारत में एक तिजोरी के अंदर है और यह पत्र नवंबर 1986 में महारानी द्वारा लिखा गया था जिसमें सिडनी के लोगों को संबोधित किया गया है।

जानकारी के अनुसार यह किसी को नहीं पता यहां तक कि महारानी के निजी कर्मचारियों को भी जानकारी नहीं है कि पत्र में लिखा है। यह पत्र सुरक्षित स्थान पर कांच के बॉक्स में छिपाकर रखा है। इस पत्र को 2085 तक नहीं खोला जा सकता है। पत्र द्वारा एक निर्देश सिडनी के लॉर्ड मेयर को दिया है कि वर्ष 2085 ईस्वी में आपके द्वारा चुने जाने के उपयुक्त दिन कृपया आप इस लिफाफा को खोलेंगे और सिडनी के नागरिकों को इसमें लिखा हुआ संदेश उन्हें बताएंगे। एलिजाबेथ आर। ब्रिटेन महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने 16 बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने एक बयान में कहा कि महारानी ने ऑस्ट्रेलिया की प्रसिद्ध पहली यात्रा से अब तक यात्राएं की। इससे स्पष्ट था कि महारानी के दिल में ऑस्ट्रेलिया के लिए एक विशेष स्थान था। 1999 में ऑस्ट्रेलिया ने महारानी को राज्य प्रमुख के पद से हटाने के लिए जनमत संग्रह कराया था। लेकिन वह हार गई थी। सिडनी के प्रतिष्ठित ओपेरा हाउस में महारानी को लोगों ने श्रद्धांजलि दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related