Site icon Buziness Bytes Hindi

Qualcomm ने बाजार में लाॅन्च किया Snapdragon 480 5G प्रोसेसर, जाने पूरी डिटेल्स


Qualcomm ने बाजार में लाॅन्च किया Snapdragon 480 5G प्रोसेसर, जाने पूरी डिटेल्स

 चिपसेट निर्माता कंपनी Qualcomm ने Snapdragon 480 5G प्रोसेसर को लाॅन्च कर दिया है। यह Snapdragon 4 सीरीज का पहला ऐसा प्रोसेसर है जिसे खासतौर पर सस्ते स्मार्टफोन के लिए पेश किया गया है। 

Masable की रिपोर्ट के अनुसार Qualcomm का नवीनतम 5G सक्षम प्रोसेसर Snapdragon 4 सीरीज की लाइन अप में अपनी तरह का पहला चिप पावर और बजट के अनुकूल एंड्राइड डिवाइस प्रदान करेगा। अच्छी बात यह है कि इस प्रोसेसर पर आधारित स्मार्टफोन बाजार में मौजूद 5G प्रोसेसर वाले स्मार्टफोन की तुलना में बेहद सस्ता होगा। इस प्रोसेसर के साथ आने वाले स्मार्टफोन की कीमत 15,000 रुपये से कम हो सकती है।

बता दें कि पहली बार Snapdragon 480 5G प्रोसेसर को IFA 2020 अगस्त में पेश किया गया था और इसके लगभग चार महीने बाद कंपनी ने इस प्रोसेसर को लाॅन्च कर दिया है। इसके साथ Qualcomm की आधिकारिक वेबसाइट पर नई चिप से जुड़ी जानकारी भी शेयर की गई है। जिसमें बताया गया है कि इसमें Octa Core Kryo 460 CPU के साथ Adreno 619 GPU की सुविधा मिलेगी। जिसका मतलब है कि यह 70 प्रतिशत AI टास्क में सक्षम होगा।

Snapdragon 480 5G में यूजर्स को कई अन्य फीचर्स भी उपलब्ध होंगे जैसे कि यह 4 सीरीज की पहली ऐसी चिप होगी जो कि क्विक चार्ज 4 प्लस को सपोर्ट करेगी। साथ ही 120fps फुल एचडी+ पैनल को सपोर्ट करने वाली भी यह पहली चिप होगी। यह यूजर्स को 64MP की स्टिल इमेज देने वाली भी पहली चिप होगी। यह ट्रिपल ISP ट्रिपल कैमरा इंटीग्रेशन फोटो शूट करने में भी सक्षम होगा। यानि अब कम कीमत के डिवाइस में भी यूजर्स को सभी सुविधा उपलब्ध होंगी।

Exit mobile version