Site icon Buziness Bytes Hindi

Uttarpradesh News Today: पीवीवीएनएल उपभोक्ताओं के यहां एक जुलाई से लगेंगे 4 जी स्मार्ट मीटर

मेरठ। पीवीवीएनएल और उप्र के करीब तीन करोड बिजली कनेक्शनधारकों के यहां पर आगामी एक जुलाई से 4 जी तकनीक से लैस स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने शुरू होंगे। इस नई तकनीक से लोगों को बेस्ड स्मार्ट मीटर से रीडिंग के झंझट से मुक्ति मिलेगी। इसके अलावा बिजली के बकाया को जमा करने के बाद तुरंत बिजली अपने आप से चालू हो जाएगी। इससे मेरठ जिले के 7.20 लाख बिजली उपभोक्ताओं के घरों और प्रतिष्ठानों पर 4 जी प्रीपेड मीटर लगेंगे। इस प्रीपेड मीटर के लगने के बाद हर महीने बिजली के मीटर को मोबाइल के कनेक्शन की तरह ही रिचार्ज करना होगा। यानी महीने में जितनी बिजली का उपयोग करना हो उतने का बिल पहले चुकाना होगा। उसके बाद ही घर रोशन हो सकेगा। खाते में पैसा खत्म होते ही बिजली आपूर्ति अपने आप बंद हो जाएगी। नई व्यवस्था के तहत मेरठ में वर्ष 2019-20 में लगाए गए 1.20 लाख स्मार्ट मीटरों को हटाया जाएगा।

Read also: Petrol-Diesel Price Today: जून में लगातार दूसरा दिन राहत भरा, जानिए आज क्या है पेट्रोल डीजल का भाव

पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (पीवीवीएनएल) ने वर्ष 2024 तक संबंधित तीन मंडलों मेरठ,सहारनपुर और मुरादाबाद मंडल के 14 जिलों के 65 लाख बिजली उपभोक्ताओं के घर के अलावा अन्य प्रतिष्ठानों पर 4 जी प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारी पूरी कर ली है। इसी के साथ अभी जहां बिजली के खुले तार हैं वहां पर अब एबी केबल के साथ आर्म्ड केबल डाले जाएंगे। 4जी तकनीक से लैस ये प्रीपेड मीटर सबसे पहले मेरठ के 3.20 लाख महानगर में और चार लाख ग्रामीण क्षेत्र के बिजली उपभोक्ताओं के यहां लगाए जांएगे। बता दें कि पिछले एक साल से स्मार्ट मीटर लगाने पर शासन स्तर से ही रोक लगी हुई थी। बिजली उपभोक्ता लगातार घटिया स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे थे।

Exit mobile version