Site icon Buziness Bytes Hindi

Putin News: रूस और अफ्रीका के बीच व्यापार 18 अरब डॉलर पार, अफ्रीकी देशों के साथ पुतिन की बैठक

jl2805

Putin: रुस और अफ्रीका देशों के बीच व्यापारिक संबंध तेजी से मजबूत होते जा रहे हैं। पुतिन ने अफ्रीकी देशों के साथ बैठक की। इसके बाद उन्होंने जानकारी दी कि Russia and Africa के बीच Business अब 18 अरब डॉलर के पार पहुंच गया है। 2022 के पहले छह महीनों में अफ्रीकी देशों के साथ व्यापार 35 प्रतिशत तक बढ़ गया है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष और कोमोरोस संघ के अध्यक्ष अजाली असौमानी और अफ्रीकी संघ आयोग अध्यक्ष मूसा फाकी महामत के साथ त्रिपक्षीय बैठक में भाग लिया। रूस राष्ट्रपति ने कहा कि रूस और अफ्रीका के लिए एक विश्वसनीय खाद्य आपूर्तिकर्ता बना है।

वैश्विक स्तर पर अलग-थलग रूस

रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर अलग-थलग पड़े रूस ने अफ्रीकी देशों के सम्मेलन में रूस और अफ्रीका संबंधों पर पक्ष रखा। रूस राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस दौरान कहा कि रूस और अफ्रीका के बीच व्यापार 2022 में 18 अरब डॉलर तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि 2022 के पहले छह महीनों में लगभग अफ्रीकी देशों के साथ व्यापार 35 प्रतिशत बढ़ा है। रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष और कोमोरोस संघ के अध्यक्ष अजाली असौमानी और अफ्रीकी संघ आयोग के अध्यक्ष मूसा फाकी महामत के साथ वार्ता के दौरान अन्य कई मुददो पर भी अपना पक्ष रखा।

रूसी खाद्य निर्यात 4.7 बिलियन डॉलर

रूस राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने कहा कि 2022 में रूसी खाद्य निर्यात 4.7 बिलियन डॉलर था। रूसी की कई बड़ी कंपनियां अफ्रीका में बेहतर काम कर रही हैं। रुस के सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों में भूमिगत उपयोग, ऊर्जा और कृषि शामिल हैं। अनुसंधान और प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति में सहयोग के दोनों देशों के पास अच्छे अवसर हैं। कोमोरोस संघ के साथ उन्होंने अपने संबंधों के बारे में बात करते हुए कि वह उनके संबंधों को “अत्यधिक महत्व” देते हैं। जो पारस्परिक सम्मान के सिद्धांतों और एक-दूसरे के हितों के संतुलन साधने पर आधारित होते हैं। ऐसे संबंधों में कई क्षेत्रों में विकास की क्षमता है।”

Exit mobile version