Uttarakhand CM: पुष्कर सिंह धामी होगें नए मुख्यमंत्री,विधायक दल की लगी मोहर

विधानसभा चुनावUttarakhand CM: पुष्कर सिंह धामी होगें नए मुख्यमंत्री,विधायक दल की लगी मोहर

Date:


Uttarakhand CM: पुष्कर सिंह धामी होगें नए मुख्यमंत्री,विधायक दल की लगी मोहर

देहरादून। उत्तराखंड में पांचवीं विधानसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर ने नवनिर्वाचित विधायकों ने आज शपथ ली। इसके बाद विधायक दल की बैठक शुरू हो चुकी है। सभी की निगाहें इस बैठक में लगी हुई थी। शपथ ग्रहण में कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ को छोड़ सभी नवनिर्वाचित विधायकों को बंशीधर भगत प्रोटेम स्पीकर ने शपथ दिलाई। विधायकों में सबसे पहले अनुपमा रावत ने शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में किन्हीं कारणों से तिलक राज बेहड़ नहीं पहुंच सके।

Read also- UP Vidhan Sabha Chunav: चुनाव में नए प्रयोग कर धराशाही हुई कांग्रेस में उथल—पुथल,अब वरिष्ठों के हाथ होगी कमान

विधायक ऋतु खंडूरी और महाराज ने संस्कृत में और किशोर उपाध्याय ने गढ़वाली भाषा में शपथ ली। इसके बाद शुरू हुई विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री के नाम पर मोहर लगी। जिसमें पुष्कर सिंह धामी सर्वसम्मति से उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल की बैठक में सभी ने सर्वसम्मति से पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के नाम पर मोहर लगाई। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12 वे मुख्यमंत्री होंगे। वे इससे पहले भी छह महीने मुख्यमंत्री पद पर रह चुके हैं। इससे पहले राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने प्रोटेम स्पीकर पद के लिए बंशीघर भगत को शपथ दिलाई। विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते। शपथ ग्रहण के बाद सदस्यों की ओर से विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...