Site icon Buziness Bytes Hindi

Mafia Don Arrested: पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी को ED ने किया गिरफ्तार

mukhtar ansari

जबरन जमीन पर कब्जा करने के मामले में ईडी ने पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है, इससे पहले उसने माफिया डॉन के बेटे और साले को भी गिरफ्तार किया था. माफिया डॉन अभी बाँदा जेल में बंद हैं. ED ने उन्हें एक स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद गिरफ्तार किया है. धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने पिछले साल मुख्तार अंसारी से पूछताछ की थी.

पीएमएलए के तहत आपराधिक धाराओं में हुई हिरासत

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) की आपराधिक धाराओं के तहत उन्हें हिरासत में लिया. ED द्वारा पांच बार के पूर्व विधायक मुख़्तार अंसारी को वारंट के आधार पर प्रयागराज की एक अदालत में पेश किया गया था. माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला उसपर दर्ज कई FIR से सामने आया है. ED ने नवंबर में पूछताछ के बाद उनके विधायक बेटे अब्बास अंसारी और उससे पहले मुख्तार अंसारी के साले आतिफ रजा को भी गिरफ्तार किया था.

49 आपराधिक मामलों की ED कर रहा है जांच

मनी लांड्रिंग केस में गिरफ्तार मुख्तार अंसारी का बेटा अब्बास चित्रकूट और साला नैनी सेंट्रल जेल में बंद है. प्रवर्तन निदेशालय की टीम जेल भेजे गए दोनों अभियुक्तों के बयानों को क्रॉस चेक करने के लिए मुख्तार अंसारी की कस्टडी चाहती थी. बांदा जेल के जेलर के मुताबिक उन्हें मनी लांड्रिंग के मामले में ईडी की पेशी को लेकर निर्देश प्राप्त हुआ था और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ मुख़्तार अंसारी को प्रयागराज भेज दिया गया है. इंफोर्स्मेंट डाइरेक्टोरेट मुख्तार अंसारी पर ज़मीन हथियाने, हत्या और वसूली जैसे 49 आपराधिक मामलों की जांच कर रहा है. वह हत्या के प्रयास और हत्या समेत कई मामलों में उत्तर प्रदेश में मुकदमों का सामना कर रहे है.

Exit mobile version