Purvanchal Expressway Accident: पूर्वाचल एक्सप्रेस में हुए दर्दनाक हादसे में आठ यात्रियों की मौत, 20 से अधिक घायल

उत्तर प्रदेशPurvanchal Expressway Accident: पूर्वाचल एक्सप्रेस में हुए दर्दनाक हादसे में आठ यात्रियों की मौत,...

Date:

लखनऊ। बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए। बिहार से दिल्ली जा रही तेज रफ्तार बस ने सड़क किनारे खड़ी बस में जोरदार टक्कर मारी। जिससे दोनों बसों के परखच्चे उड़ गए। दोनों ही बसें बिहार से दिल्ली जा रही थी। इस दर्दनाक हादसे में बच्चे सहित आठ लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि हादसे में 20 से अधिक लोग घायल हो गए। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। वहीं कुछ की हालत गंभीर होने पर राजधारी लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। बिहार से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी डबल डेकर बस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक ढाबे पर रुकी थी। जहां यात्री नाश्ता कर रहे थे। इस दौरान सभी यात्री बस में बैठे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही दूसरी डबल डेकर बस ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही आठ यात्रियों की मौत हो गई।

Read also: Petrol Diesel Price Meerut: जानिए क्या है आज मेरठ में पेट्रोल डीजल और सीएनजी का भाव

मरने वाले सभी लोग टक्कर मारने वाली बस के बताए जा रहे हैं। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर एएसपी मनोज पांडे लोनी कटरा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों का रेस्क्यू शुरू किया। क्षतिग्रसत बस से घायल यात्रियों को निकालने के लिए क्रेन की मदद ली गई वहीं दोनों बसों को हटाने के लिए भी दो अन्य क्रेनों की मदद ली। हादसे की सूचना पर आसपास गांव के लोग एकत्र हो गए। बसों में फंसे लोगों को बाहर निकालने और अस्पताल ले जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था ग्रामीणों ने की। एएसपी मनोज पांडे ने बताया कि पीछे से आ रही बस के चालक को नींद की झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। शवों की शिनाख्त की जा रही है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मधुबनी जिला काला पट्टी गांव के रहने वाले सिद्ध नारायण झा की मृत्यु हुई है। बाकी शवों की शिनाख्त नहीं हो सकी। वहीं, एसपी अनुराग वत्स का कहना है कि घायलों के  इलाज की व्यवस्था की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...

जेल यात्रा के बाद मेरा जुड़ाव रंगमंच से हो गया था- पंकज त्रिपाठी

न्यूज डेस्क: उन्होंने साल 2004 में फिल्म 'रन' से...