Site icon Buziness Bytes Hindi

पंजाब की आर्थिक व्यवस्थाएं चरमरा रहीं हैं, हरियाणा-दिल्ली जाएं प्रदर्शनकारी किसान: कैप्टन अमरिंदर सिंह


पंजाब की आर्थिक व्यवस्थाएं चरमरा रहीं हैं, हरियाणा-दिल्ली जाएं प्रदर्शनकारी किसान: कैप्टन अमरिंदर सिंह

अमृतसर। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का मिजाज कांग्रेस हाईकमान ने खराब कर रखा है या फिर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने? असल में किसान आंदोलन और उनकी मांगों के अब तक साथ खड़े होते आ रहे पंजाब के मुखिया कैप्टन अमरिंदर सिंह का मूड किसानों को लेकर कुछ तल्ख नजर आ रहा है। सोमवार को होशियारपुर के एक पब्लिक प्रोग्राम में कैप्टन सिंह ने किसानों से गुजारिश की कि, अगर उन्हें आंदोलन चलाना ही है तो वह पंजाब छोड़कर दिल्ली या हरियाणा में चले जाएं। कैप्टन सिंह के मुताबिक, इस आंदोलन के कारण राज्य को आर्थिकतौर पर काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। कैप्टन सिंह होशियारपुर के मुखिलाना में एक गवर्नमेंट कालेज की आधारशिला रख रहे थे।

Read Also : मोदी, शाह और नड्डा ने गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को दी बधाई

कैप्टन अमरिंदर सिंह बोले, स्टेट में 113 स्थलों पर किसानों का प्रोटेस्ट जारी है। इन आंदोलनों के कारण राज्य के आर्थिक हालात चरमरा गये हैं। द ट्रिब्यून की एक खबर को पढ़ें तो, पंजाब के मुखिया ने कहा कि अगर किसानों को धरना-प्रदर्शन करना ही है तो वह इसे पंजाब में करके हरियाणा और दिल्ली में जाकर करें। हालांकि, नये कृषि कानूनों को लेकर कैप्टन शिरोमणि अकाली दल पर हमलावर दिखे। बोले, बादल फेमली अब इनके खिलाफ  भले प्रतिक्रिया दे रही हो पर जब बिल तैयार हो रहे थे तो उसमें शिरोमणि अकाली दल भी उसमें साकारात्मकतौर पर शामिल था।

Read Also : केंद्र ने अकाली दल की सहमति से तैयार किया कृषि कानून : अमरिंदर

कैप्टन बोले, हरसिमरत कौर बादल सेंट्रल मिनिस्टर थीं और स्वयं प्रकाश सिंह बादल नये फाम्रिंग लॉ के समर्थक थे, पर उनका तर्क तब बदला जबकि किसान स्वर्य इसका विरोध करने लगे। कैप्टन ने केन्द्र सरकार को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि अभी तक 127 दफा संविधान में संशोधन हो चुका है। अगर ऐसा ही कर सकते हें तो किसान-हितों के लिए पुन: ऐसा क्यों नहीं कर रहे? बोले, हमने फार्मर्स प्रोटेस्ट के दौरान जान गंवाने वाले हर किसान की फेमली को 5-5 लाख रुपये की सहायता और नौकरी दिये जाने का कार्य किया। 

Exit mobile version