पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत

बॉलीवुडपंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत

Date:


पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत

अमृतसर: मशहूर पंजाबी सिंगर दिलजान की सड़क हादसे में मौत हो गई। दिलजान देर रात अपनी कार में अमृतसर से करतारपुर आ रहे थे, इसी दौरान जंडियाला गुरु के पास उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

मिली हुई जानकारी के मुताबिक दिलजान की कार अमृतसर-जालंधर जीटी रोड पर जंडियाला गुरु पुल के पास डिवाइडर में टकरा गई। यह हादसा मंगलवार को सुबह करीब 3.45 बजे हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में ले लिया।

दिलजान के पिता मदन मडार ने बताया कि, 2 अप्रैल को दिलजान का नया गाना रिलीज होने वाला था। दिलजान इसी सिलसिले में एक मीटिंग करने के लिए सोमवार को अपनी महिंद्रा केयूवी गाड़ी में सवार होकर अमृतसर गए थे। वहीं अमृतसर से आते हुए उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...