रसोई Bytes: घर पर बनाएं पंजाबी गरम मसाला, बढ़ जाएगा खाने का ज़ायका!

रसोई Bytesरसोई Bytes: घर पर बनाएं पंजाबी गरम मसाला, बढ़ जाएगा खाने का...

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Punjabi Garam Masala Recipe – खाने का स्वाद दुगना करने के लिए गरम मसाले का इस्तेमाल किया जाता है, इससे खाना और भी लाजवाब बनता है। खासकर अगर आप पंजाबी गरम मसाला का इस्तेमाल करेंगे तो यक़ीनन आपके खाने का ज़ायका बढ़ जाएगा। इसीलिए आज हम ये रेसिपी आपके लिए लेकर आए है। 

पंजाबी गरम मसाला सामग्री – 1/2 कप साबुत काली मिर्च, 1/2 कप जीरा, 1/2 कप धनिया के बीज, 1/4 कप सौंफ के बीज, 8-10 हरी इलायची, 10-12 लौंग, 3-4 दालचीनी और 1 चम्मच सूखा हुआ अदरक पाउडर। 

पंजाबी गरम मसाला रेसिपी (Punjabi Garam Masala Recipe) –

पहले मोटे तले वाले पैन में काली मिर्च डालकर उसे 4-5 मिनट ड्राई रोस्ट कर ले , लेकिन ध्यान दे इसे धीमी आंच पर रोस्ट करें। रोस्ट करने के बाद प्लेट में निकालकर रख लें। अब ऐसे ही पैन में जीरा ड्राई रोस्ट करें और फिर एक-एक करके धनिया बीज और सौंफ के बीज ड्राई रोस्ट कर ले।

Read also: रसोई Bytes: लंच में तैयार करे ‘मटर कुलचा’, टेस्ट लगेगा लाजवाब! 

अब पैन में इलायची, लौंग, दालचीनी को ड्राई रोस्ट करें इसे आपको तब तक रोस्ट करना है जब तक की इसमें खुशबू आने न लगे। इन सबको रोस्ट करने के बाद निकालकर रखें। जीतनी सामग्री अपने रोस्ट की है उन्हें ठंडा कर लें। फिर ग्राइंडर में डालें और साथ ही सूखे अदरक का पाउडर डालकर इसे पीस लें, इन्हे अच्छे महीन पाउडर में पिसे। 

बस लीजिए तैयार है पंजाबी गरम मसाला, इसे एयरटाइट जार में रखे। 

 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...