Punjab Update : पंजाब कांग्रेस संकट बढ़ा,कैबिनेट मंत्री सहित चार नेताओं ने दिया इस्तीफा

फीचर्डPunjab Update : पंजाब कांग्रेस संकट बढ़ा,कैबिनेट मंत्री सहित चार नेताओं ने...

Date:

कांग्रेस नेतृत्व ने स्वीकार नहीं किया सिद्धू का इस्तीफा

चंडीगढ़। ‘‘सख्तियां सहने के लिए पत्थर का जिगर दिया करो, कौम की खतिर जो कट सके, वो सिर पैदा करो, इंकलाब जिंदाबाद।’’ पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख के पद से इस्तीफा देने से चंद घंटे पहले नवजोत सिंह सिद्धू ने भगत सिंह की फोटो के साथ यह ट्वीट किया था। इसे उनके रोंगटे खड़े करने वाले ट्वीट का असर कहें या पूर्व नियोजित रणनीति लेकिन सिद्धू के इस्तीफा देने के चंद घंटों के अंदर एक कैबिनेट मंत्री सहित कई नेताओं ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि नवजोत का इस्तीफा कांग्रेस नेतृत्व ने स्वीकार नहीं किया है। कहा गया है कि पार्टी नेतृत्च इस मामले को सुलझाने का प्रयास करेगा।

सिद्धू ने दिया पद से इस्तीफा, सकंट में आयी कांग्रेस

पंजाब सीएम चरणजीत सिंह चन्नी सरकार में कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के इस्तीफा दिये जाने के बाद पंजाब कांग्रेस के महासचिव (प्रभारी प्रशिक्षण) गौतम सेठ, प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष गुलजार इंदर चहल और पंजाब कांग्रेस के महासचिव योगिंदर ढींगरा ने भी सिद्धू के समर्थन में पद से इस्तीफा दिया दे दिया है।

कन्हैया कुमार हुए कांग्रेस में शामिल, कहा, लोकतंत्र को बचाना है

हालांकि पार्टी नेतृत्व ने नवजोत सिंह सिद्धू का इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है और राज्य नेतृत्व से इस मामले को सुलझाने को कहा गया है। देखना होगा की कांग्रेस नेतृत्व पंजाब कांग्रेस में व्याप्त असंतोष को दूर करने के लिये क्या फार्मूला अपनाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...