आईपीएल में आज ब्रेबौर्न के मैदान पर खेले 60वे मैच में पंजाब किंग्स की टीम ने RCB को 54 रनों से हराकर प्ले ऑफ में पहुँचने की उम्मीदों को ज़िंदा रखा है. RCB ने पंजाब से मिले 210 के लक्ष्य को पूरा करने में नाकाम रही और निर्धारित ओवरों 9 विकेट खोकर सिर्फ 155 रन ही बना सकी.
Also Read : IPL 2022 : यह हैं इस आईपीएल के सिक्सर किंग
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगलुरु की टीम की बल्लेबाज़ी से कभी ऐसा नहीं लगा कि वह इतने विशाल स्कोर को पूरा कर पाएंगे। विराट कोहली फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे और सिर्फ 20 रन ही बना सके। फाफ डुप्लेसिस भी असफल रहे, रजत पाटीदार ने 26 रन बनाये, ग्लेन मैक्सवेल ने ज़रूर कुछ अच्छे शॉट्स खेले और सर्वाधिक 35 रनों की पारी खेली। पंजाब के लिए कसिगो रबादा ने अपना रंग दिखाया और तीन विकेट झटके, रिषि धवन और राहुल चाहर ने दो दो विकेट हासिल किये।
इससे पहले पंजाब की टीम के लिए बेयरस्टो ने तूफानी बल्लेबाज़ी का नमूना पेश किया। उन्होंने 7 छक्कों और चार चौकों की मदद से 29 गेंदों में 66 रनों की आक्रामक इनिंग खेली. बाद में लियाम लिविंगस्टोन नाम का तूफ़ान मैदान पर आया और चौकों छक्कों की बारिश होने लगी, लिविंगस्टोन ने 70 रनों की पारी खेली जिसमें 5 चौके और चार गगनचुम्बी छक्के शामिल थे। शिखर धवन ने 21 और कप्तान मयंक अग्रवाल ने 19 रनों की पारियां खेलीं।
Also Read : IPL 2022 : लो स्कोरिंग मैच में मुंबई की चेन्नई पर आसान जीत
बंगलुरु की टीम के लिए हर्शेल पटेल ने शानदार गेंदबाज़ी की और पंजाब के चार विकेट झटके। वहीँ हासुरंगा ने दो विकेट हासिल किये। बंगलुरु की इस हार के बाद भी अभी 14 अंक हैं इसलिए उसके पास भी प्ले ऑफ़ में पहुँचने की उम्मीदें बाक़ी हैं.
