Site icon Buziness Bytes Hindi

IPL 2023: पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से हराया

ipl

मोहाली। पंजाब किंग्स ने शिखर धवन की कप्तानी में जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की है। अपने पहले मैच में पंजाब ने कोलकाता नाइट राइडर्स को डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से हराया है। पंजाब के होम ग्राउंड मोहाली में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 191 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में सात विकेट पर 146 रन बना पाई और डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से हार गई।

पंजाब ने सात रन से जीता मैच

डकवर्थ लुईस नियम के तहत पंजाब किंग्स ने यह मैच सात रन से जीत लिया है। इसके साथ ही शिखर धवन की कप्तानी में इस टीम ने टूर्नामेंट का विजयी आगाज किया है। अपने घरेलू मैदान पर टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 191 रन बनाए। इसके जवाब में कोलकाता की टीम 16 ओवर में सात विकेट खोकर 146 रन बना चुकी थी। शार्दुल ठाकुर तीन गेंद में आठ रन और सुनील नरेन दो गेंद में सात रन बनाकर खेल रहे थे।


कोलकाता को जीत के लिए 24 गेंद में 46 रन की जरूरत थी। यह जोड़ी लक्ष्य हासिल कर सकती थी, लेकिन तभी बारिश शुरू हो गई और आगे मैच नहीं हो सका। इस समय तक कोलकाता की टीम डकवर्थ लुईस नियम के तहत सात रन से पीछे थी। इसी वजह से कोलकाता को इसी अंतर से हार का सामना करना पड़ा।

Exit mobile version