न तो रहने के लिए छत है और न सिर पर किसी हाथ,जमा पूंजी के नाम पर मात्र दो हजार

विधानसभा चुनावन तो रहने के लिए छत है और न सिर पर किसी...

Date:


न तो रहने के लिए छत है और न सिर पर किसी हाथ,जमा पूंजी के नाम पर मात्र दो हजार

मेरठ। चुनाव कोई भी हो लड़ना कोई हंसी खेल का काम नहीं है। लेकिन अगर यहीं चुनाव पंजाब में हो तो लड़ने के बारे में सोचकर ही आम आदमी का पसीना निकल आएगा। लेकिन जानकार ये हैरानी होगी इस बार पंजाब विधानसभा चुनाव में ऐसे प्रत्याशी भी मैदान में हैं जो कि दिग्गज और धनकुबेर प्रत्याशियों के सामने ताल ठोक रहे हैं। ये प्रत्याशी बेहद ही गरीब हैं। आलम ये हैं कि इन प्रत्याशियों के पास न तो रहने के लिए अपना मकान है और न सिर पर किसी का हाथ है। किसी—किसी प्रतयाशी के पास तो पूंजी के नाम पर मात्र दो हजार रुपये ही है। लेकिन ये प्रत्याशी आर्थिक रूप से भले ही कमजोर हो लेकिन इन्होंने चुनाव बड़ी मजबूती से और मानसिक रूप से ताकतवर होकर लड़ा है। आर्थिक रूप से गरीब इन प्रत्याशियों ने जनता की सेवा के लिए चुनावी मैदान में उतरने का फैसला किया था।

Read also: पंजाब विधानसभा चुनाव : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा पठानकोट से लड़ेंगे चुनाव

पंजाब विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा,कांग्रेस,शिरोमणि अकाली दल और आम आदमी पार्टी भी ताल ठोक रही है। सभी ने धनकुबेर प्रत्याशियों पर दांव लगाया है। जो कि हर मामले में 21 ही साबित होते हैं। लेकिन इनके सामने ऐसे भी प्रत्याशी हैं जो मानसिक रूप से इनसे अधिक मजबूत हैं भले ही जेब से कंगाल हो। एडीआर की रिपोर्ट पर गौर करें तो इस बार चार ऐसे निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में हैं। जबकि एक गरीब प्रत्याशी जय जवान जय किसान पार्टी से चुनाव लड़ रहा हैं।

जिन प्रत्याशियों ने संपत्ति जीरो बताई है उनमें निर्दलीय राजकुमार हैं जो विधानसभा भठिंडा अर्बन से मैदान में हैं। वहीं जगजीत सिंह जिला पटियाला के विधानसभा घनौर से अपना भाग्य आजमा रहे हैं। इनमें तीसने नंबर पर हैं ज्योति तिवारी जो पटियाला विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। चौथे गरीब प्रत्याशी हैं गुरजिंदर सिंह जो कि फाजिल्का सीट से मैदान में हैं।

Read also: पंजाब विधानसभा चुनाव : कांग्रेस ने की सीईसी बैठक, 9 विधायकों के नाम कटना तय, 15 पर लगी अंतिम मुहर

तीन के पास हैं मात्र 2 हजार रुपए

इनमें से तीन प्रत्याशी ऐसे चुनाव मैदान में हैं। जिनके पास जमा पूंजी कुल दो हजार रुपए हैं। इनमें लुधियाना की पायल सीट से चुनाव लड रहे हरचंद सिंह ने अपनी चल अचल संपत्ति दो हजार रुपए घोषित की है। दूसरे नंबर पर पठानकोट की भौआ सीट से मुनीष कुमार हैं जिनकी भी कुल संपत्ति दो हजार है। तीसरे प्रत्याशी अमृतसर नार्थ से दविंदर सिंह हैं। इनकी कुल संपत्ति 4200 रुपए है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थी सूची में अपना नाम कैसे देखें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...