नई दिल्ली।भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि वह पूर्व दिग्गज राहुल द्रविड़ के हमेशा आभारी रहेंगे. द्रविड़ ने पुजारा को क्रिकेट से ध्यान हटाने के महत्व के बारे में बताया. पुजारा ने कहा कि वह व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को अलग रखने के तरीके को सिखाने के लिए द्रविड़ के शुक्रगुजार हैं.
हमेशा रहेेंगे प्रेरणा स्रोत
उन्होंने कहा, मेरी पसंद-नापसंद बदलते रहती है, लेकिन द्रविड़ मेरे लिए काफी मायने रखते हैं. मेरे लिए वह हमेशा प्रेरणा के स्रोत रहे हैं और रहेंगे. पुजारा ने कहा कि द्रविड़ से लगाव के बाद भी उन्होंने कभी उनकी नकल करने की कोशिश नहीं की. पुजारा ने कहा, ‘मैंने काउंटी क्रिकेट में भी देखा कि कैसे वे व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को अलग रखते हैं. मैं उस सलाह को बहुत महत्व देता हूं. बहुत से लोग मानते हैं मैं अपने खेल पर जरूरत से ज्यादा ध्यान देता हूं. हां, मैं ऐसा हूं, लेकिन मुझे यह भी पता है कि कब पेशेवर जीवन से दूरी बनानी है. क्रिकेट से परे भी जीवन है.

