Site icon Buziness Bytes Hindi

सात साल बाद आईपीएल में होगी पुजारा की वापसी


सात साल बाद आईपीएल में होगी पुजारा की वापसी

टीम इंडिया के टेस्ट स्पेशलिस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा आईपीएल में अपनी वापसी कर रहे हैं। आईपीएल की नीलामी में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने उन्हें 50 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा है। जिसके बाद चेतेश्वर पुजारा ने आईपीएल में अपनी वापसी पर खुशी जाहिर करते हुए अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही है। बता दें कि नीलामी में जब चेतेश्वर पुजारा को चेन्नई की टीम ने खरीदा तो पूरे हॉल में तालियों के साथ सभी ने पुजारा का स्वागत किया।

चेतेश्वर पुजारा का एक वीडियो चेन्नई सुपर किंग्स के ट्विटर हैंडल पर साझा किया गया है जिसमे पुजारा अपनी बेटी के साथ नजर आ रहे हैं। वीडियो संदेश के जरिए पुजारा कहते हैं, यह आईपीएल में वापस आकर काफी अच्छा लग रहा है, चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से येलो जर्सी में खेलने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। मैं एक बार फिर से धोनी भाई के साथ खेलूंगा, जब मैंने टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला मैच खेला था तो धोनी भाई मेरे कप्तान थे, माही भाई के नेतृत्व में खेलने के मेरी काफी अच्छी यादें हैं, एक बार फिर से उनके साथ खेलने को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं।

Exit mobile version