फ्रेंच इमारतों का खूबसूरत शहर पुडुचेरी है एकदम परफेक्ट जगह

ट्रेवलफ्रेंच इमारतों का खूबसूरत शहर पुडुचेरी है एकदम परफेक्ट जगह

Date:


फ्रेंच इमारतों का खूबसूरत शहर पुडुचेरी है एकदम परफेक्ट जगह

पुडुचेरी में इतनी सारी खूबसूरत जगहें हैं जो आपको बोर नहीं होने देंगी और साथ ही आपके ट्रीप को मज़ेदार और यादगार भी बना देंगी। तो इस शहर की उन जगहों के बारे में सबसे पहले जान लेना जरूरी है जिनके बिना आपका पुडुचेरी का सफर अधूरा है। 

–हेरिटेज एरिया है और उसे व्हाइट टाउन के नाम से भी जाना जाता है। यह रॉक बीच के बिल्कुल पास है। पीली, सफेद, ग्रे इमारतें अपने इतिहास की गाथा कहती हैं तो सड़क किनारे हवा के झोंके से हिलते-डुलते पाम के पेड़ एकदम जादुई एहसास कराते हैं, खासकर शाम को। खानपान में हर तरह की वैराइटी नजर आती है और खास इंटीरियर के साथ लाइट म्यूज़िक आपको यहां बांधे रखने का काम करता है। 

–ऑरोविल बहुत ही खूबसूरत शहर है जहां देखने वाली जगहों की कोई कमी नहीं। यहीं मातृमंदिर है, इसका वास्तु शिल्प शानदार है। इसमें चारों तरफ 12 पंखुड़ियां हैं। इसमें सुनहरे गोल-गोल डिस्क बने हैं। यह विशाल मंदिर चार स्तंभों पर खड़ा है, जो क्रमशः माहेश्वरी, महाकाली, महालक्ष्मी और महासरस्वती के प्रतीक हैं। 

–रॉक बीच पर बैठकर आप शांति से समुद्र की लहरों को गोते खाते हुए देख सकते हैं। इसे प्रोमिनॉड और गांधी बीच भी कहते हैं। उगता सूरज हो या ढलता, यहां का हर एक नजारा आपके ट्रिप को यादगार बना देगा। 

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related