पुडुचेरी: कांग्रेस की नारायणसामी पर संकट गहराया, एक और विधायक ने दिया इस्तीफ़ा

फीचर्डपुडुचेरी: कांग्रेस की नारायणसामी पर संकट गहराया, एक और विधायक ने दिया...

Date:


पुडुचेरी: कांग्रेस की नारायणसामी पर संकट गहराया, एक और विधायक ने दिया इस्तीफ़ा

पुडुचेरी: पुदुच्चेरी में कांग्रेस की नारायणसामी पर संकट और गहरा गया है, कल फ्लोर टेस्ट होना है और आज एक और विधायक ने इस्तीफा देने का साथ पार्टी छोड़ दी. पुदुच्चेरी के कांग्रेस विधायक के लक्ष्मीनारायणन ने अपना त्यागपत्र विधानसभा के स्पीकर वीपी शिवाकोझुंडु को सौंपा है. इस त्यागपत्र के बाद कांग्रेस के लिए 22 फरवरी को विधानसभा में बहुमत साबित करना बेहद चुनौतीपूर्ण होगा.

22 फरवरी को फ्लोर टेस्ट
पुदुच्चेरी में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस की नारायणसामी की अगुवाई वाली सरकार को विश्वासमत का सामना करना होगा. पुदुच्चेरी में वी. नारायण सामी की कांग्रेस सरकार को 22 फरवरी को बहुमत सिद्ध करना है. एलजी पद से किरण बेदी को हटाए जाने के बाद नई उप राज्‍यपाल टी सौंदर्यराजन ने इस बाबत निर्देश दिया है. पांच कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे के बाद सीएम नारायणसामी की सरकार अल्पमत में आ गई है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अमृतसर एयरपोर्ट के पास दिखे संदिग्ध ड्रोन, 7 उड़ानें दिल्ली-चंडीगढ़ डायवर्ट

पंजाब के अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी इंटरनेशनल...

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

मिर्जापुर द मूवी: हम पब्लिक का नहीं, पब्लिक हमारा इंतजार कर रही थी

पवन शर्मा अखिरकार Mirzapur: The Movie एक लंबे अर्से बाद...