Site icon Buziness Bytes Hindi

पीएसजी 25 साल बाद चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में


पीएसजी 25 साल बाद चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में

लिस्बन- पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) 25 साल बाद यूएफा चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल में पहुंच गया. बुधवार रात हुए क्वार्टर फाइनल में पीएसजी ने अटलांटा को 2-1 से हराया. पीएसजी ने दोनों गोल इंजुरी समय में किए. अटलांटा का शानदार सफर अंत में तीन मिनट के अंदर हुए दो गोल से खत्म हुआ जिससे उसके प्रशंसकों की उम्मीदें चकनाचूर हो गईं.

मैच की शुरुआत से ही पीएसजी ने अच्छा खेल दिखाया. टीम के लिए नेमार ने कई मौके बनाए. लेकिन पहले हाफ में वह दो बार गोल करने से चूक गए. मैच का शुरुआती गोल 27वें मिनट में अटलांटा के मारियो पसालिक ने किया. इस सत्र में मारियो ने 12 गोल किए हैं, जबकि सात में उन्होंने मदद की है. पहले हाफ तक अटलांटा 1-0 से आगे रहा.

इंजुरी टाइम में मार्किनोस और एरिक ने दागे विजयी गोल
एक गोल से पिछडऩे के बाद पीएसजी ने दूसरे हाफ में बराबरी की कोशिश जारी रखी. दूसरे हाफ में भी नेमार ने कई मौके बनाए. लेकिन टीम फुलटाइम तक गोल नहीं कर पाई. इसके बाद इंजुरी समय में पहले माॢकनोस ने 90वें मिनट और तीन मिनट बाद एरिक चाउपो मोटिंग ने दूसरा गोल दागते हुए टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया. यह एरिक का चैंपियंस लीग में दूसरा और 2014 के बाद पहला गोल है. इन दोनों गोल में नेमार ने मदद की. सेमीफाइनल में उसका सामना आरबी लीप्जिग और एटलेटिको मैड्रिड के बीच होने वाले दूसरे क्वार्टर फाइनल की विजेता टीम से होगा.

Exit mobile version