इन चीजों के सेवन से करे प्रोटीन की जरूरत को पूरा!

लाइफस्टाइलइन चीजों के सेवन से करे प्रोटीन की जरूरत को पूरा!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। मजबूत शरीर के लिए प्रोटीन बहुत जरूरी होता है, ये शरीर के नए सेल्स का निर्माण करने में मदद करता है। इसलिए जरुरी है की आप डाइट में प्रोटीन से भरपूर आहार शामिल करे। ऐसा करने से आपको प्रोटीन की कमी नहीं होगी और आप स्वस्थ रहेंगे।

मसूर की दाल

240 मिली मसूर के पकी दाल में 18 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है, इसमें कार्ब्स की मात्रा भी अच्छी होती है। साथ ही ये शरीर को आवश्यक 50 फीसदी फाइबर भी देता है। इसके अलावा, ये अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में भी मदद करता है।

हरी मटर

हरी मटर स्वाद के साथ ही प्रोटीन से भी भरपूर होती है। 240 मिली हरी मटर में प्रोटीन की मात्रा करीब 9 ग्राम पायी जाती है। इसमें फाइबर, विटामिन ए, सी, के, थायमिन, फोलेट और मैंग्नीज भी होता है। साथ ही ये अन्य विटामिन्स का भी बढ़िया ऑप्शन है।

सफेद चना

डाइट में सफेद चने शामिल कर आप उच्च मात्रा में प्रोटीन ले सकते है। एक कप सफेद चने में करीब 15 ग्राम प्रोटीन होता है, साथ ही इसमें कार्ब्स, फाइबर, आयरन, फोलेट, फास्फोरस, पोटेशियम और मैंग्नीज भी पाया जाता है।

सोया मिल्क

सोया मिल्क में प्रोटीन और विटामिन्स की मात्रा काफी अच्छी पायी जाती है। इसके सेवन से प्रोटीन और विटामिन्स मिलते है। 240 मिली सोया मिल्क से 7 ग्राम प्रोटीन होता है। इसके अलावा, इसमें कैल्शियम, विटामिन डी और विटामिन बी12 उचित मात्रा होती है।

(Image/Pixabay)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related