कई लोगों का यह मन्ना होता है कि मांसाहारी व्यंजनों से ही शरीर को पोषक तत्व को प्राप्ति होती है। हालाँकि, यह पूर्ण रूप से सच नहीं है। शाकाहारी लोगो के पास भी ऐसे कई विकल्प है जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को पूरा कर सकते हैं।
दाल शाकाहारी व्यंजन में सबसे श्रेष्ठ आहार है जिनसे आपके स्वास्थ्य को कई तरह के लाभ मिलते हैं। इनके सेवन से आप आसानी कई तरह के पोषक तत्व प्राप्त कर सकते हैं।
Read also- अक्षय, भूमि बने पेटा की सबसे खूबसूरत शाकाहारी हस्तियां 2021
दाल-रोटी, दाल-चावल, खिचड़ी, दाल-मखनी, इत्यादि भारतीय घर में बनने वाली मुख्य व्यंजनों में से है जिनमे दाल उपलब्ध होता ही है। हम प्रत्येक दिन ही किसी न किसी रूप में दाल का सेवन करते ही है। शाकाहारियों के लिए दालें प्रोटीन का प्रमुख स्रोत है जिनमे कई तरह के मिनरल्स भी पाए जाते है। राजमा और चना जैसे अनाज में फाइबर और कैल्शियम जैसे कई अन्य पोषक तत्व अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इनका सेवन भी शाकाहारी लोगो में प्रोटीन व अन्य पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है।
अरहर की दाल का करे सेवन
अरहर की दाल में बीस से पच्चीस प्रतिशत तक प्रोटीन की एक अच्छी मात्रा होती है। इसके साथ ही अरहर की दाल में स्वस्थ कार्बोहाइड्रेट और आयरन भी पाए जाते है। इसके सेवन से उच्च रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है एवं यह हृदय रोगों में भी लाभकारी है।
Read also- किन भोजन पदार्थ से आप सही कर सकते है आपका मूड
चने को डाइट में शामिल करें
प्रोटीन का अच्छा स्रोत होने के साथ ही चना उच्च रक्तचाप की समस्या को कम करने में भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है को शरीर को स्वास्थ्य रखती है। दिल के स्वास्थ्य के लिए भी चने की दाल फायदेमंद है एवं इसके सेवन से शरीर में खून को बढ़ाने में भी मदद मिलती है।
मधुमेह रोगियों के लिए चना वरदान है जिसका सेवन बेसन, दालमोठ, पराठे या पूरन पोली के रूप में कर सकते हैं। आपको अपने नियमित आहार में उड़द की दाल को भी शामिल करना चाहिए। यह आपको स्वस्थ रखता है जिसमे आयरन और प्रोटीन भरपूर होता है।

