Site icon Buziness Bytes Hindi

Propose Day 2021: इन रोचक तरीकों से करें पार्टनर को प्रपोज


Propose Day 2021: इन रोचक तरीकों से करें पार्टनर को प्रपोज

 रोज- डे के बाद प्रपोज- डे मनाया जाता है। इस दिन आप अपने मन की बात चाहने वाले व्यक्ति को आसानी से बता सकते हैं लेकिन यदि आप चाहते हैं कि जवाब आपको हां में मिले और यह पल हमेशा के लिए यादगार बन जाए तो आपका प्रेम प्रस्ताव सामान्य से थोड़ा हटकर होना चाहिए। 

Image Source: Pixabay

पसंदीदा खाना बनाकर

 प्रपोज-डे के अवसर पर लड़का लड़की की पसंद का खाना बनाकर उसे प्रपोज करता है तो यह वाकई लड़की को आकर्षित कर सकता है। खाने के साथ ही आप एक नोट भी रखें जिसमें आप अपने प्रेम प्रस्ताव को लिखकर भी पेश करें। 

चिट्ठी लिखकर 

आप चिट्ठी के माध्यम से भी अपना प्रेम प्रस्ताव सामने वाले तक पहुंचा सकते हैं । चिट्ठी में आप अपने मन की भावनाओं को अच्छे- अच्छे शब्दों से सजाएं। आप अपने प्रेम प्रस्ताव को खूबसूरत बनाने के लिए कविता या शायरी भी लिख सकते हैं। 

गीत गाएं

आप किसी ऐसे गीत का चयन करें जो कि आपके साथी को बहुत पसंद हो या फिर आप कोई ऐसा गीत भी चुन सकते हैं, जिसमें आपकी भावनाएं अभिव्यक्त हो रही हों। आप साथी का हाथ हाथों में थामकर यह गीत समर्पित करें। 

Exit mobile version