Site icon Buziness Bytes Hindi

Prophet’s comment: बांग्लादेश के लिए पैगंबर पर टिप्पणी कोई मसला नहीं

पैग़म्बर मोहम्मद पर भाजपा नेताओं द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद जहाँ पूरे देश में बवाल मचा हुआ है और जिसका विरोध 16 इस्लामिक देशों ने किया है, उसी विवाद को लेकर बांग्लादेश के एक वरिष्ठ मंत्री ने कहा है कि बांग्लादेश के लिए पैगम्बर पर टिप्पणी कोई मसला नहीं है।  बांग्लादेश के इनफार्मेशन एंड ब्राडकास्टिंग मिनिस्टर हसन महमूद ने इसे भारत का आंतरिक मामला बताया है। उनके अनुसार कुछ इस्लामिक देशों के विपरीत बांग्लादेश में पैग़म्बर पर टिप्प्णी कोई मसला नहीं है। इसके साथ उन्होंने उस आलोचना को भी खारिज किया कि बांग्लादेश सरकार इस मुद्दे पर समझौता कर रही है। वहीँ हसन महमूद ने इस मुद्दे पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए भारत सरकार को बधाई भी दी।

Read also: सोनिया को नया समन, 23 को ED ने किया तलब

भारतीय पत्रकारों के एक समूह से बात करते हुए हसन महमूद ने कहा कि इस मुद्दे पर भारत में FIR दर्ज की गई है और बांग्लादेश को उम्मीद है कि आगे की कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सरकार पैगंबर के खिलाफ टिप्पणी पर समझौता नहीं कर रही है और वह ऐसा कभी नहीं करेगी।

Read also: सोनिया को नया समन, 23 को ED ने किया तलब

सरकार की ओर से आधिकारिक रूप से निंदा न करने के बारे में हसन महमूद ने कहा, ‘यह बांग्लादेश का आंतरिक मामला नहीं है, बल्कि बाहरी मामला है। दुनिया में जब भी कभी इस तरह की घटनाएं होती हैं तो कुछ आम तौर पर इस्लामिक देश ऐसे ही रिएक्ट करते हैं। बता दें कि इस मुद्दे पर सबसे कुवैत और कतर ने अपना विरोध जताया था और उसके ईरान समेत 16 देशों ने सीधे तौर पर या फिर बयान जारी कर भारत के सामने अपना विरोध जताया था, यह भी बता दें कि इस्लामिक देशों का विरोध बढ़ने के बाद ही भाजपा ने अपने प्रवक्ताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की।

Exit mobile version