Ghaziabad News: नौवीं कक्षा के छात्र के साथ प्रॉपर्टी डीलर ने किया गंदा काम, पुलिस में दी तहरीर

उत्तर प्रदेशGhaziabad News: नौवीं कक्षा के छात्र के साथ प्रॉपर्टी डीलर ने किया...

Date:

गाजियाबाद। थाना कौशांबी क्षेत्र में ऐसा मामला आया है। जहां पर एक नौवीं कक्षा के छात्र के साथ प्रॉपर्टी डीलर ने गंदा काम किया। आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर छात्र को किसी बहाने से अपने घर बुलाकर ले गया। जहां पर प्रॉपर्टी डीलर ने छात्र के साथ गंदा काम किया। छात्र के साथ गंदा काम करने के बाद प्रॉपर्टी डीलर ने उसको जान से मारने की धमकी भी दी। छात्र किसी तरह से प्रॉपर्टी डीलर के चंगुल से छूटकर अपने घर पहुंचा और उसने अपने परिजनों से इसके बाद में बताया। परिजनों ने जब ये सुना तो उनके पैरों तले जमीन निकल गई। परिजन छात्र को लेकर कौशांबी थाने पहुंचे जहां पर आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराने के बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने देर रात आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। 

Also read: क्या देश की सेना का खौफ दुश्मन देशों में बरकरार रख पाएंगे Agniveer

मिली जानकारी के अनुसार इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के रहने वाला छात्र एक क्लीनिक पर सहायक के रूप में नौकरी करता है। छात्र ने बताया कि क्लीनिक के पास रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर शाहनवाज चौधरी अपने परिवार के सदस्य को दिखाने आया। इसके बाद शहनवाज ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। शहनवाज छात्र से मोबाइल पर बात करता था। गत शुक्रवार को दोपहर शहनवाज ने फोन कर क्लीनिक बंद होने के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह क्लीनिक पहुंचा और छात्र को बहाने से अपने घर ले गया। छात्र ने आरोप लगाया कि शहनवाज ने दरवाजा बंदकर कमरे में उसके साथ गंदा काम किया। वह बड़ी मुश्किल से छूटकर किसी तरह से अपने घर पहुंचा। छात्र ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। मामला दर्ज होने के बाद देर रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related