वादे करना और फिर उन्हें निभाना, यह अपने आप में एक जिम्मेदारी है और प्रॉमिस- डे के दिन प्रेमी युगल इस जिम्मेदार को निभाना का विश्वास ही एकदूजे को दिलाते हैं। तो चलिए जानिए कि बॉयफ्रेंड होने के नाते इस प्रॉमिस- डे आप अपनी गर्लफ्रेंड से कौनसे वादे कर सकते हैं।

आप लिखकर या कहकर अपनी प्रेमिका को यह विश्वास दिलाएं यह रिश्ता भले ही कितना ही गहरा हो या नाजुक समय से भी क्यों न गुजर रहा हो, आप उनकी सुरक्षा का हमेशा ख्याल रखेंगे, आपके रहते वे कभी असुरक्षित नहीं महसूस करेंगी।
अपनी प्रेमिका से वादा करें कि प्रेम करने के साथ ही आप जीवन में, उनकी कर्मभूमि में आगे बढ़ने में भी उनकी सहायता करेंगे।
अपनी गर्लफ्रेंड को यह विश्वास दिलाएं कि जो छोटे- बड़े वादे आप उनसे करते हैं, वे महज शब्द नहीं हैं बल्कि आप उन्हें निभाने का हरसमय प्रयास करते हैं।

