आईआईएमटी विश्वविद्यालय में मानव अधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

मेरठ रीजनआईआईएमटी विश्वविद्यालय में मानव अधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Date:


आईआईएमटी विश्वविद्यालय में मानव अधिकार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

समाज में विधि की उपयोगिता और उसका पालन के विषय में जानकारी दी गई

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के काॅलेज ऑफ लाॅ में आज अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डीएलएसए अंजू कंबोज तथा अनीता राणा डायरेक्टर जनहित फाउंडेशन रहीं। कार्यक्रम की शुरूआत से पूर्व तीनों सशस्त्र सेनाओं के अध्यक्ष दिवंगत बिपिन रावत एवं उनके साथ शहीद हुए सहयोगियों को श्रद्धांजलि देते हुए 2 मिनट का मौन रखा गया। तत्पश्चात डीन काॅलेज ऑफ लाॅ डाॅ अनिरुद्ध राम ने अतिथियों का स्वागत किया। काॅलेज ऑफ लाॅ की असिस्टेंट प्रोफेसर साक्षी सोलंकी ने अतिथियों का परिचय कराते हुए उन्हें विचारों को व्यक्त करने के लिए आमंत्रित किया।

Read also: आईआईएमटी विश्वविद्यालय नहीं लेगा कोरोना से अभिभावक खो चुके विद्यार्थियों से फीस

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डीएलएसए अंजू कंबोज ने मानवाधिकार पर अपने विचारों से विद्यार्थियों को अवगत कराया। मुख्य अतिथि अनीता राणा में विद्यार्थियों को मानवाधिकार के साथ मौलिक अधिकारों विशेषकर निःशुल्क विधिक सहायता के विषय में जानकारी प्रदान की। उन्होंने छात्रों को अपनी एनजीओ के माध्यम से ईटर्नशिप करने के लिए आमंत्रित किया।

Read also: घरेलू हिंसा केवल घर की समस्या नहीं है बल्कि वैश्विक समस्या है

कार्यक्रम का विषय अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस की महत्ता रहा जिसमें समाज में विधि की उपयोगिता और उसका पालन के विषय में जानकारी दी गई। कार्यक्रम में बीएएलएलबी, एलएलबी तथा एलएलएम के छात्रों ने भाग लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डाॅक्टर अमितेश आनंद, डाॅक्टर आशुतोष आनंद, अजय कुमार, राजवीर कुमार, साबिया मलिक, जुनेद अंसारी, शाइस्ता कहकशा, संदीप कुमार, सारिका उज्जवल, प्रदीप कुमार, साक्षी सोलंकी, पलक शर्मा तथा मीनाक्षी बजाज में अपना बहुमूल्य योगदान दिया। अंत में विभागाध्यक्ष डाॅ एहतेशाम अंसारी ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...