शेयर बाजार में मुनाफावसूली जारी

बिज़नेसशेयर बाजार में मुनाफावसूली जारी

Date:


शेयर बाजार में मुनाफावसूली जारी

मुंबई: धातु, तेल एवं गैस और बैंंकिंग के साथ अन्य क्षेत्रों की कंपनियों में बिकवाली से घरेलू शेयर बाजारों में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट रही।

विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 337.78 अंक यानी 0.68 प्रतिशत टूटकर 49,564.86 अंक पर आ गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 124.10 अंक यानी 0.83 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,906.05 अंक पर बंद हुआ। बुधवार को भी सेंसेक्स और निफ्टी आधा फीसदी से अधिक लुढ़क गये थे।

उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद आखिरी डेढ़ घंटे में बिकवाली तेज हो गई। धातु, तेल एवं गैस और बैंकिंग समूहों की कंपनियों ने बाजार पर सबसे अधिक दबाव बनाया।

मझौली कंपनियों में बिकवाली कम रही जबकि छोटी कंपनियों में निवेशकों ने पैसा लगाया। बीएसई का मिडकैप 0.16 प्रतिशत उतरकर 21,311.85 अंक पर बंद हुआ। छोटी कंपनियों का सूचकांक स्मॉलकैप 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 22,980.48 अंक पर पहुंच गया।

सेंसेक्स की 30 में से 21 कंपनियों में गिरावट रही। सरकारी तेल एवं गैस अन्वेषण कंपनी ओएनजीसी का शेयर 2.70 प्रतिशत टूट गया। ‘ताउ ते’ तूफान में उसके कई पोत फंस गये थे जिनमें छह सौ से अधिक लोग सवार थे। इनमें कुछ लोगों की मौत भी हो गई।

सनफार्मा का शेयर 2.36 प्रतिशत और पावरग्रिड का 2.03 प्रतिशत टूट गया। एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक में 1.51 प्रतिशत की गिरावट रही। भारती एयरटेल का शेयर 1.44 प्रतिशत और कोटक महिंद्रा बैंक का 1.28 प्रतिशत लुढ़क गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...