प्रोड्यूसर ने नीना गुप्ता को दिया था रात बिताने का ऑफर

बॉलीवुडप्रोड्यूसर ने नीना गुप्ता को दिया था रात बिताने का ऑफर

Date:


प्रोड्यूसर ने नीना गुप्ता को दिया था रात बिताने का ऑफर

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता की ऑटोबायोग्राफी ‘सच कहूं तो’ के नाम से इस हफ्ते के शुरुआत में लांच हुई है. इस ऑटोबायोग्राफी में नीना ने उस घटना का भी जिक्र किया है, जब एक प्रोड्यूसर ने उन्हें होटल के कमरे में बुलाया था और रात बिताने के लिए पूछा था. इससे उनका ‘खून जम’ गया था.

एक रिपोर्ट के अनुसार, नीना के पास एक साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर का फोन आया था, जिन्होंने एक्ट्रेस से मिलने की इच्छा जाहिर की थी. नीना ने मुंबई के जुहू में पृथ्वी थिएटर में अपना परफॉर्मेंस खत्म किया और फिर होटल में प्रोड्यूसर से मिलने चली गईं. होटल थिएटर के नजदीक ही था, इसलिए प्रोड्यूसर से मिलने का फैसला किया.

कमरे में प्रोड्यूसर ने नीना के साथ कई एक्टर्स को लेकर बात की, जिसको उसने लॉन्च करवाया था, लेकिन जब उसने नीना को उनके रोल के बारे में बताया तो नीना ने कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. उन्होंने लिखा, ”तो सर, मेरा रोल क्या होगा? जब मैंने आखिरकार उससे यह सवाल पूछा तो उसने कहा कि एक्ट्रेस की दोस्त का. जब उसने मुझे पूरा समझाया तो यह काफी छोटा किरदार था. मैंने उससे कहा कि ठीक है, अब मुझे जाना होगा सर. मेरे दोस्त मेरा इंतजार कर रहे हैं.”

Read also: हरियाणा: किसान धरना स्थल पर व्यक्ति को ज़िंदा जलाया, मौत

नीना ने आगे लिखा कि इसके जवाब में उसने कहा कि कहां जाना है? वह काफी शॉक्ड हो गया था. उसने पूछा कि क्या तुम यहां रात बिताओगी? इस पर नीना को लगा कि जैसे किसी ने सिर पर बर्फ की बाल्टी डाल दी हो. उन्होंने लिखा, ”इससे मेरा खून सूख गया.” इसके बाद प्रोड्यूसर ने उसका बैग उसे थमा दिया और कहा कि उसे कुछ भी करने के लिए मजबूर नहीं किया जा रहा है, जिसके बाद नीना वहां से चली गईं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related