Site icon Buziness Bytes Hindi

हंगामे के बीच शुरू हुई दोनों सदनों की कार्यवाही, डेरेक ओ ब्रायन पूरे सत्र के लिए निलंबित

au0703

Sansad Monsoon Satra 2023, Lok Sabha and Rajya Sabha: आज संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा हुआ। संसद में हंगामे के चलते लोकसभा सदन 12 बजे तक के लिए और राज्यसभा सदन भी 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। 12 बजे के बाद दोनों सदनों की कार्यवाही शुरू हुई तो फिर से हंगामा हो गया। दोनों सदनों में विपक्ष का जोरदार हंगाम हो रहा है। विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मणिपुर मामले में घेरने की कोशिश कर रहा है।

राज्यसभा में हंगामे के चलते सभापति जगदीप धनखड़ ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को निलंबित ​कर दिया। सांसद डेरेक ओ ब्रायन को पूरे सत्र के लिए निलंबित किया गया है। बता दें कि लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी चर्चा की शुरुआत करेंगे।

सांसद डेरेक ओ ब्रायन निलंबित

राज्यसभा सभापति ने टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन को पूरे सत्र के लिए निलंबित कर दिया। वहीं विपक्ष के हंगामे के चलते राज्यसभा कार्यवाही दोपहर 1 बजे तक स्थगित कर दी है। इससे पहले लोकसभा कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित की गई थी।

लोकसभा की कार्यवाही स्थगित

विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित कर दी है। जानकारी के अनुसार, भाजपा संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी ने विपक्षी गठबंधन को घमंडिया गठबंधन बताया। पीएम मोदी ने कहा, विपक्ष तुष्टिकरण की राजनीति कर रहा है।

अविश्वास प्रस्ताव चर्चा से पहले विपक्ष की बैठक

आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा से पहले विपक्षी गठबंधन की बैठक हो रही है। बैठक में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा की रणनीति बनाई गइ है। बता दें कि भाजपा की संसदीय दल की बैठक जारी है।

अविश्वास प्रस्ताव पर Congress की तरफ से Rahul Gandhi

कांग्रेस लोकसभा में चीफ व्हिप सुरेश ने बताया कि आज लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी है। कांग्रेस की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव पर राहुल गांधी पहले बोलेंगे। हमारा मुद्दा मणिपुर है। प्रधानमंत्री ने अभी तक इस मुद्दे पर कुछ नहीं कहा। जबकि कांग्रेस लगातार मांग कर रहे हैं कि वह संसद में आएं और मणिपुर हिंसा के हालात पर अपना बयान दें। लेकिन पीएम मोदी तैयार नहीं हैं। इसलिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस दिया गया है। बेशक, हमारे पास बहुमत नहीं लेकिन हम चाहते हैं प्रधानमंत्री प्रतिक्रिया दें।

Exit mobile version