Site icon Buziness Bytes Hindi

मणिपुर में CRPF जवान की मौत पर प्रियंका का सवाल, कब जागेंगे पीएम मोदी

priyanka

मणिपुर में सीआरपीएफ के एक जवान की मौत के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य “पूरी तरह से बिखर चुका है”, इसके साथ ही उन्होंने सवाल किया केंद्र और पीएम मोदी अपनी नींद से कब जागेंगे।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में गांधी ने कहा, मणिपुर में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए हमले में एक जवान की शहादत की खबर बेहद दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं तीनों घायल जवानों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। उन्होंने आगे कहा कि मणिपुर में पिछले साल 3 मई से हिंसा जारी है। उन्होंने पूछा, “एक राज्य पूरी तरह से बिखर चुका है। केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री अपनी नींद से कब जागेंगे?”

कांग्रेस नेता की यह तीखी टिप्पणी रविवार को मणिपुर के जिरीबाम जिले में सीआरपीएफ के एक जवान और मणिपुर पुलिस के दो कमांडो के शहीद होने और एक अन्य के घायल होने के बाद आई है। सीआरपीएफ के अनुसार, कांस्टेबल ड्राइवर अजय कुमार झा की मौत संदिग्ध उग्रवादियों द्वारा जिरीबाम में 20 बटालियन सीआरपीएफ और राज्य पुलिस के संयुक्त दल पर घात लगाकर किए गए हमले में हुई।

बता दें कि 14 जुलाई 2024 को जिरीबाम में 20 बटालियन CRPF और राज्य पुलिस की संयुक्त टीम पर उग्रवादियों ने घात लगाकर हमला किया जिसमें कांस्टेबल ड्राइवर अजय कुमार झा शहीद हो गए।

Exit mobile version