दुष्कर्म की घटनाओं ने यूपी को हिला दिया है, प्रियंका गाँधी का सीएम योगी पर वॉर

फीचर्डदुष्कर्म की घटनाओं ने यूपी को हिला दिया है, प्रियंका गाँधी का...

Date:


दुष्कर्म की घटनाओं ने यूपी को हिला दिया है, प्रियंका गाँधी का सीएम योगी पर वॉर

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के हाथरस में जिस 19 वर्षीय दलित महिला के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया था उसकी आज दिल्ली के एक अस्पताल में मौत हो गई।

दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
उत्तर प्रदेश में विपक्षी नेताओं कांग्रेस की प्रियंका गांधी वाड्रा ने घटना की निंदा करते हुये दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की। कांग्रेस की उप्र प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को एक ट्वीट में कहा, ”हाथरस की हैवानियत झेलने वाली दलित बच्ची ने सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो हफ्ते तक वह अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझती रही। हाथरस, शाहजहांपुर और गोरखपुर में एक के बाद एक दुष्कर्म की घटनाओं ने राज्य को हिला दिया है।”

महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं
उन्होंने दूसरे ट्वीट में कहा, ”उप्र में कानून व्यवस्था हद से ज्यादा बिगड़ चुकी है। महिलाओं की सुरक्षा का नाम-ओ-निशान नहीं है। अपराधी खुले आम अपराध कर रहे हैं। इस बच्ची के कातिलों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिये । योगी आदित्यनाथ उप्र की महिलाओं की सुरक्षा के प्रति आप जवाबदेह हैं।”

गौरतलब है कि लड़की का 14 सितंबर, 2020 को हाथरस में सामूहिक बलात्कार किया गया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...