मथुरा में बोलीं प्रियंका: कंस की तरह मोदी सरकार का भी घमंड टूटेगा

फीचर्डमथुरा में बोलीं प्रियंका: कंस की तरह मोदी सरकार का भी घमंड...

Date:


मथुरा में बोलीं प्रियंका: कंस की तरह मोदी सरकार का भी घमंड टूटेगा

मथुराः किसानों के मुद्दों को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की इंचार्ज प्रियंका गाँधी वाड्रा की यात्राएं जारी है| सहारनपुर और बिजनौर के बाद इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रियंका गाँधी ने आज मथुरा में किसान महापंचायत को सम्बोधित किया। महापंचायत में उन्होने तीनों कृषि कानूनों को लेकर मोदी सरकार को जमकर घेरा|

कृष्ण और कंस का जिक्र
सभा को सम्बोधित करते हए प्रियंका ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की हर समस्या का हल निकालने के लिए प्रतिबद्ध है, संघर्षरत है। प्रियंका ने कहा कि हम किसान के साथ हैं और मथुरा की धरती अहंकार को तोड़ती है, उन्होंने कृष्ण और कंस का जिक्र किया।

कंस की तरह इनका भी अहंकार टूटेगा
कांग्रेस नेता ने केंद्र और राज्य सरकार का विवेक मर चुका है। भगवान कृष्ण मामा कंस की तरह इनका भी अहंकार खत्म करेंगे। प्रियंका ने कहा, ‘‘उन्हें यह नहीं समझ नहीं आ रहा है कि जो जवान देश की सीमा को सुरक्षित रखता है वह (भी) किसान का बेटा है।’’

दोस्‍तों के लिए कमाई का जरिया
प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए, प्रियंका ने दावा किया कि नये कृषि कानूनों से सरकारी ‘मंडियों’ और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) प्रणाली खत्म हो जायेगी। उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘आपके अधिकार भी समाप्त हो जाएंगे। जिस तरह से उन्होंने पूरे देश को अपने दो-तीन मित्रों को बेच दिया है, उसी तरह से वह आपको (किसानों), आपकी जमीन को अपने खरबपति दोस्‍तों की कमाई का जरिया बनाना चाहते हैं।”

ईंधन के बढ़ते दामों पर घेरा
उन्होंने कहा, ‘‘2018 में आपको डीजल 60 रुपये में मिलता था लेकिन आज 80 से 90 रुपये में मिल रहा है, बिजली का बिल बढ़ गया है और गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ती जा रही है लेकिन आपको अपने गन्ने का दाम नहीं मिल रहा है, इसकी कीमत वही है।” उन्‍होंने कहा, ‘‘भाजपा सरकार ने पिछले साल डीजल पर कर लगाकर 3.5 लाख करोड़ रुपये कमाए, मैं पूछना चाहती हूं कि पैसा कहां गया।’’ तीनों कृषि कानूनों को पूरी तरह निरस्‍त करने और न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य पर कानूनी गारंटी की मांग को लेकर 28 नवंबर से ही पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश के किसान दिल्‍ली के टीकरी, सिंघू और गाजीपुर बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related