प्रियंका जी, क्या आपके राज में लड़कियां इस तरह से लड़ सकेंगी?

फीचर्डप्रियंका जी, क्या आपके राज में लड़कियां इस तरह से लड़ सकेंगी?

Date:


प्रियंका जी, क्या आपके राज में लड़कियां इस तरह से लड़ सकेंगी?

  • सीएम चन्नी की रैली में क्वालीफाइड महिला शिक्षकों पर बरसा पुलिस का जुल्म
  • आवाज दबाने को मुंह में ठूसा कपड़ा, गिरफ्तार कर बस में भरकर ले गयी पुलिस

चंडीगढ़। एक ओर जहां कांग्रेस महासचिव पूरे देश की लड़कियां को ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ का नारा देकर उनसे उनके हक के लिये लड़ने के लिये कह रहीं हैं वहीं दूसरी ओर उनकी ही पार्टी की सरकार में अपने हक की आवाज उठा रहीं लड़कियों की आवाज को उनके गले में कपड़ा ठूंस कर बंद किया जा रहा है। इन लड़कियों का कसूर सिर्फ इतना है कि उन्होंने नौकरी पाने के लिये आवाज उठायी और चन्नी सरकार का विरोध किया।

Read also: राहुल और प्रियंका गांधी 18 दिसंबर को अमेठी में पदयात्रा में हिस्सा लेंगे

क्वालीफाइड टीचर होने के बावजूद नौकरी न मिल पाने पर लड़कियों का गुस्सा फूटा और संगरूर में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की एक रैली के दौरान उन्होंने चन्नी सरकार के खिलाफ आवाज उठाई। इन क्वालीफाइड टीचर्स को नौकरी देने में तो चन्नी सरकार नाकामयाब रही मगर उनकी पुलिस का गुस्सा इन प्रदर्शनकारियों पर जरूर फूट पड़ा। क्रूर पुलिसिया कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मियों ने चन्नी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहीं लड़कियों का मुंह पकड़ने की कोशिश की, उन्हें खींचा और जीप में भर कर थाने ले गईं। प्रदर्शनकारियों की जुबान बंद करने के लिये पुलिसकर्मियों ने उनके मुंह में कपड़ा तक ठूंस दिया। कांग्रेस सरकार के खिलाफ नारे लगाती एक प्रदर्शनकारी महिला को एक अधिकारी उसके कपड़े पकड़ कर खींच ले गयी। तीन पुलिसकर्मियों ने एक आदमी को जमीन पर गिराने की कोशिश करते और उसके सीने पर घुटने लगाते हुए देखने को मिले।

Read also: प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के विधायकों को बुलाया दिल्ली, करेंगी अहम बैठक

इस घटना की वीडियो सामने आने के बाद लोग कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी से सवाल पूछ रहे हैं कि क्या आपकी पार्टी के राज में इसी तरह से लड़की लड़ सकती हैं। क्वालीफाइड टीचरों को नौकरी देने की बजाये चन्नी सरकार उन पर लाठी बरसवा रही है। अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने पर उनके मुंह में कपड़ा ठूंसा जा रहा है। ऐसे में प्रियंका गांधी का लड़कियों का लड़ने के लिये कहना मजाक ही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...