- कांग्रेस महासचिव ने किया था उनके बच्चों के इस्ट्राग्राम अकाउंट हैक किये जाने का दावा
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट किए जाने के दावे को इंडियन कंप्यूटर एमरजेंसी रिस्पांस टीम ने खारिज कर दिया है। शुरुआती जांच के बाद जांच एजेंसी ने कहा कि इंस्टाग्राम अकाउंट हैक नहीं किये गये हैं।
Read also: प्रियंका गांधी में हिम्मत है तो शर्मनाक बयान देने वाले नेता को करें निष्कासित : स्मृति ईरानी
गौरतलब है कि 21 दिसंबर को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाजपा द्वारा फोन टेप कराए जाने के दावे का समर्थन करते हुए कहा था कि उनकी बेटी मिराया वाड्रा और बेटे रिहान वाड्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किए जा रहे हैं। प्रियंका गांधी ने तीखे तेवरों में यह भी कहा था कि क्या सरकार के पास और कोई काम नहीं बचा है।
Read also: प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ के विधायकों को बुलाया दिल्ली, करेंगी अहम बैठक
इस संबंध में प्रियंका गांधी ने कोई आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। मगर वरिष्ठ नेता के बयान को संज्ञान में लेते हुए सरकार ने इसकी जांच का फैसला कराने का निर्णय लिया था। संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मिराया और रिहान वर्धा के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किये जाने के दावे की जांच इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम को सौंपी थी। गौरतलब है कि इस जांच एजेंसी के पास हैकर्स ट्रैकिंग और साइबर हमलों को रोकने के लिए आधुनिकतम तकनीक मौजूद है। इस एजेंसी में शुरुआती जांच में प्रियंका गांधी की बेटी मिराया वाड्रा और बेटे रिहान वाड्रा के इंस्टाग्राम अकाउंट हैक किये जाने के दावे को खारिज कर दिया है। इस संबंध में अभी प्रियंका गांधी ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन माना जा रहा है कि प्रियंका गांधी इस मुद्दे को अभी उठाती रहेंगी।

