भाजपा के अघोषित प्रवक्ताओं ने भाजपा को मदद की व्हिप जारी की, प्रियंका गाँधी का मायावती पर बड़ा हमला

फीचर्डभाजपा के अघोषित प्रवक्ताओं ने भाजपा को मदद की व्हिप जारी की,...

Date:


भाजपा के अघोषित प्रवक्ताओं ने भाजपा को मदद की व्हिप जारी की, प्रियंका गाँधी का मायावती पर बड़ा हमला

नई दिल्ली: राजस्थान के सियासी संकट के बीच बसपा सुप्रीमो मायावती पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि भाजपा के अघोषित प्रवक्ताओं ने भाजपा को मदद की व्हिप जारी की है. माना जा रहा है कि उनका इशारा बहुजन समाज पार्टी की ओर है. साथ ही कहा व्हिप जारी करके इन लोगों ने लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने वालों को क्लीन चिट दी है. प्रियंका गांधी राजस्थान में चल रहे सियासी संग्राम को लेकर ट्विटर पर काफी एक्टिव हैं.

प्रियंका गाँधी का ट्वीट
प्रियंका गांधी ने मंगलवार को अपने ट्वीट में लिखा- “भाजपा के अघोषित प्रवक्ताओं ने भाजपा को मदद की व्हिप जारी की है. लेकिन ये केवल व्हिप नहीं है बल्कि लोकतंत्र और संविधान की हत्या करने वालों को क्लीन चिट है.”

बसपा ने जारी की थी व्हिप
बता दें कि राजस्थान में गहलोत खेमे और पायलट गुट के बीच चल रही जोर-अजमाइश के मध्य बहुजन समाज पार्टी ने पिछले साल कांग्रेस में शामिल होने के लिए पार्टी छोड़ने वाले 6 विधायकों को विधानसभा में शक्ति परीक्षण के दौरान गहलोत के खिलाफ मतदान करने का रविवार को व्हिप जारी किया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...