वर्चुअल प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), जानिए क्या होंगे मुद्दे

उत्तराखंडवर्चुअल प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), जानिए क्या होंगे मुद्दे

Date:


वर्चुअल प्रचार करेंगी प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi), जानिए क्या होंगे मुद्दे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव ( UP Assembly Election 2022) को लेकर के कांग्रेस भी कमर कस चुकी है। यूपी चुनाव में congress बनी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज शाम 4:00 बजे वर्चुअल प्रचार करने जा रही हैं। जनता को समर्पित उनका यह संबोधन कांग्रेसका सभी सोशल मीडिया हैंडल से लाइव किया जाएगा। जिसमें फेसबुक, पार्टी के यूट्यूब, टि्वटर अकाउंट से प्रियंका को लाइव किया जाएगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में कोरोना के संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने 22 जनवरी तक फिजिकल रैली पर रोक लगा दी है। 

Read also: हम अल्पसंख्यक इसलिए राज्य सरकार, प्रियंका गांधी चुप: अलवर दुष्कर्म मामले पर भाजपा नेता मनजिंदर सिरसा

प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) अपने वर्चुअल प्रचार प्रसार में 40 फ़ीसदी महिलाओं को टिकट दिए जाने और किसानों के मुद्दों को लेकर चर्चा कर सकती हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस ने अपने करीब 125 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें कई ऐसी महिलाओं को टिकट दिया गया है जो हाल ही में विभिन्न मुद्दों पर चर्चाओं में रही हैं। चाहे वह सीएए-एनआरसी का मामला हो, या गैंगरेप की पीड़िता की मां का मामला हो। प्रियंका गांधी ने कई ऐसी महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारा है जिनको लेकर यूपी की सियासत में चर्चाएं शुरू हो गई हैं। 

Read also: प्रियंका गांधी ने जिस भाजपा एमएलए पर साधा था निशाना, उन्होंने विधायकी से इस्तीफे का किया ऐलान

इसके अलावा कुछ ऐसे मामले भी आए हैं जो विवादों में पड़ गए हैं। कांग्रेस के लड़की हूं लड़ सकती हूं की पोस्टर गर्ल ने हाल ही में एक नया विवाद खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि उन्हें टिकट नहीं दिया गया है जबकि कांग्रेस ने उनका यूज किया है। लड़की हूं लड़ सकती हूं के पोस्टर में प्रमुख चेहरा उनको बनाया गया है। साथ ही टिकट का भी वादा किया गया था लेकिन ऐन वक्त पर टिकट नहीं दिया गया है। इन सारे मसलों को लेकर प्रियंका गांधी कांग्रेसका स्पष्टीकरण रखेंगी। साथ ही किसानों को लेकर वह कुछ वादे भी कर सकती हैं। गौरतलब है कि अखिलेश यादव ने किसानों को फ्री बिजली के साथ फसलों पर एमएसपी की गारंटी और 15 दिनों में भुगतान का वादा किया है। ऐसे में कांग्रेस भी इस मुद्दे को भुनाना चाहेगी। वहीं युवाओं को लेकर भी कांग्रेस कुछ बड़े वायदे कर सकती है। उत्तर प्रदेश के चुनाव( UP Assembly Election 2022) में कांग्रेस ने भले ही सीएम के चेहरे का ऐलान नहीं किया है, लेकिन यह तय है कि वह कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ने जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...