Site icon Buziness Bytes Hindi

Himachal Chunav: प्रतिज्ञा रैली में गरजी प्रियंका गांधी,’​इंदिरा के जाने के बाद बदल गई भारत की राजनीति’

Himachal Chunav:

शिमला। आज विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी पहली चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा को कांग्रेस ने प्रतिज्ञा रैली का नाम दिया। अपनी पहली प्रतिज्ञा रैली में प्रियंका गांधी ने कहा यह मेरा सौभाग्य है की बाबा भूतनाथ के दर्शन किए। मेरे कारण आप लोगों को धूप में इतना इंतजार करना पड़ा। इसके लिए मैं माफी चाहती हूं। प्रियंका गांधी ने सभी का सभा में स्वागत है। उन्होंने कहा कि हम दो महापुरुषों को याद करते है। इंदिरा मेरी दादी की शहादत का दिन है और वल्लभ भाई का जन्मदिवस है। इंदिरा गांधी का हिमाचल के साथ अध्यात्म का रिश्ता है। आज उन्हें गए 40 साल हो गए हैं। जनता का प्यार है।

प्रियंका ने लोगों से पूछा कि ऐसी क्या बात है इंदिरा जी में, मैं आपसे पूछ रही हूं! उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी के जाने के बाद भारत में राजनीति बदल गई। जब हिमाचल बना तो इंदिरा ने शिमला में बर्फ में भाषण दिया था। उस समय माहौल था कि प्रदेश तो बना रहे हैं लेकिन चलेगा नहीं। लेकिन इंदिरा गांधी को पूरा विश्वास था। यशवंत सिंह परमार मुख्यमंत्री बनाए गए फिर वीरभद्र आए तो भी खूब काम हुआ। हिमाचल को बनाने वाले हिमाचल के किसान, सैनिक थे। जिन्होंने हिमाचल को बनाने में खूब मेहनत की है। जब चुनाव आता है तो बोला जाता है कि रिवाज बदलेंगे। यह परंपरा सौहार्द और धार्मिक मूल्यों वाला प्रदेश रहा है।

जब आपको कहा जाता है की परंपरा बदलिए तो यह गलत ही तो है। आजकल स्वार्थ अधिक देखा जाता है। ये परंपरा आपने पांच साल की सरकार बदलने की बनाई तो ये अच्छी है। जिससे कि नेताओं को अपना काम का पता चल सके। यहां एक राजा के समय नेता थे नरोतम जो काफी भ्रष्ट थे आपने उनको हटा दिया था। इन्हें भी हटाएं। प्रियंका ने रैली में उपस्थित लोगों से पूछा कि यहां कितने युवा बैठे हैं। बताओ रोजगार मिला क्या! नहीं मिला। 63 हजार पद खाली हैं। आपने पूछा सरकार से ये खाली क्यों हैं। यहां काम करने की नीयत नहीं है। हर भर्ती में यहां पर घोटाला है। नौजवानों से खिलवाड़ किया है।

Exit mobile version