पार्टी के भीतर और बाहर का हवा-पानी साधने, समझने यूपी पहुंची प्रियंका गांधी

फीचर्डपार्टी के भीतर और बाहर का हवा-पानी साधने, समझने यूपी पहुंची प्रियंका...

Date:


पार्टी के भीतर और बाहर का हवा-पानी साधने, समझने यूपी पहुंची प्रियंका गांधी

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने यूपी में अपनी आमद दर्ज करायी नहीं कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकदम से उत्साहित हो जाते हैं। हालंकि यूपी विधानसभा चुनाव में भी चंद महीने बचे हैं सो, पार्टी की गतिविधियों को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए प्रियंका गांधी यूपी के दौरे पर यहां पहुंच गईं हैं।

चुनावी गहमागहमी के बीच सूबे की राजनीतिक हवा को समय रहते समझने के लिए के ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा गुरुवार को लखनऊ पहुंची। लखनऊ एयरपोर्ट पर कांग्रेस लीडरान ने प्रियंका का गर्मजोशी से वेलकम किया। इसी दौरान प्रियंका बोलीं कि, वह अपने वालंटियर्स से मुलाकात करने यहां पहंची हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा के मुताबिक, वह अधिकतर इनसाइड मीटिंग्स ही करेंगी।

बहरहाल, पार्टी सूत्रों का कहना है कि, फ्राइडे मॉर्निंग से प्रियंका गांधी की मीटिंग्स का सिलसिला शुरू हो जाएगा। फ्राइडे को प्रियंका अपनी एडवाइजरी कमेटी, चुनाव समिति, मैनिफेस्टो कमेटी, प्रशिक्षण कमेटी के नुमाइन्दों संग से मिलकर मंथन करेंगी।

पार्टी के भीतर और बाहर का हवा-पानी साधने, समझने यूपी पहुंची प्रियंका गांधी
Image credit – Naeem

Read also; बढ़ती मंहगाई और चुनावी हिंसा पर प्रियंका गाँधी ने भाजपा सरकार को घेरा

मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका गांधी टिकटों को दिये जाने को लेकर भी सह-प्रभारियों और राष्ट्रीय सचिवों के साथ चिंतन-मनन करेंगीं। करेंगी। अंदर की खबर है कि पार्टी लीडरान ने कांग्रेस का टिकट मांगने वालों से टेलीफोनिक बात कर उन्हें समझा है और चुनाव के बावत उनकी विस्तार से राय जानी है।

इतना तो तय है कि प्रियंका इस दौरे पर उम्मीदवारों को टिकट दिये जाने की प्रक्रिया पर सभी राय से एक कार्यक्रम पर विचार ही नहीं फैसला भी ले लेंंगी। प्रियंका की मंशा इस यात्रा में शहर और गांवों में चले और चल रहे कांग्रेस के अभियान का जिलावार फीडबैक हासिल करेंगी। इतना ही नहीें वह नवनियुक्त 8,134 न्याय पंचायत अध्यक्षों और उनके एक लाख 70 हजार वालंटियर्स की भी रिपोर्ट भी तलब कर सकतीं हैं।

प्रियंका गांधी को इस बार सोशल मीडिया समेत अन्य विभागों की कामन भी कुछ जिम्मेदार लोगों को सौंपनी है, ऐसे में उनका व्यापारियों से भी मिलने का प्रोग्राम रखा गया है। व्यापरियों से अहम बैठक उनकीर यहां चारबाग क्षेत्र स्थित रवींद्रालय सभागार में होनी है। यहां प्रियंका उपस्थित होने वाले व्यापरियों को संबोधित कर उनकी समस्याओं से अवगत होंगी। कुलमिलाकर यूपी कांग्रेस के नेतागण अगले एक माह तक चलने वाले ्रप्रोग्राम्स की रूपरेखा और रणनीति तय कर प्रियंका को भी इससे अवगत कराएंगे।

Read also: कोरोना टीके का हर तरफ टोटा: प्रियंका गांधी वाड्रा

इस बीच खबर है कि, प्रियंका से मिलने किसानों का भी एक डेलीगेशन लखनऊ पहुंच सकता है। इसके अलावा प्रियंका गांधी के तय शुदा कार्यक्रमों में 69 हजार सहायक शिक्षक अभ्यर्थियों का मसला भी शामिल है। वह उनकी भी समस्याएं समझने उनके पास पहुंच सकतीं है। अगलेे दिन प्रियंका का अमेठी और रायबरेली का दौरा भी लगा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...