प्रियंका गांधी ने झाडू लगा कर जताया विरोध

फीचर्डप्रियंका गांधी ने झाडू लगा कर जताया विरोध

Date:


प्रियंका गांधी ने झाडू लगा कर जताया विरोध

  • लखीमपुरी खीरी जाते हुए कांग्रेस महासचिव को पुलिस ने किया था गिरफ्तार

नई दिल्ली। लखीमपुर खीरी में हुई हिंसा के बाद वहां जाने का प्रयास कर रहीं प्रियंका गांधी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस हिरासत में सीतापुर गेस्ट हाउस में मौजूद प्रियंका गांधी ने झाडू लगाकर विरोध प्रकट किया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में प्रियंका गांधी झाडू लगाती दिख रहीं हैं।

Read also: दीपेंद्र हुड्डा ने 10 जनपथ पर प्रियंका गांधी से की मुलाकात

गौरतलब है कि खीमपुर खीर के तिकोनिया में हुई हिंसा में किसानों समेत 8 लोगों की मौत हो जाने के बाद कांग्रेंस महासचिव प्रियंका गांधी घटनास्थल की ओर जाने का प्रयास कर रहीं थीं। सोमवार सुबह लगभग 4 बजे पुलिस ने सीतापुर में प्रियंका गांधी को गिरफ्तार कर लिया। इससे भड़की प्रियंका गांधी ने पुलिस अधिकारियों से कहा, मेरा अपहरण कर लोगे, अपने अफसरों-मंत्रियों से वारंट लेकर आओ। जबरदस्ती कार में ढकेलने का प्रयास कर रहे पुलिसकर्मियों से प्रियंका ने गुस्से में कहा, महिला से बात करना सीखो, तुम्हारे धकेलने में फिजिकल असाॅल्ट, किडनैप की कोशिश, अटेंप्ट टू मोलेस्ट और अटेंप्ट टू हार्म है। तुम्हारे प्रदेश में न सही इस देश में कानून है। बिना वारंट के मुझे कैसे रोक रहे हो।

Read also: क्रांति धरा से चुनावी बिगुल फूंकेंगी प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी का गुस्सा देख कर कांग्रेस ने ट्वीट कर लिखा था ये रौद्र रूप है नारी का, दमन करेगी अहंकार। अब प्रियंका गांधी का झाडू लगाते वीडियो के वायरल होने पर लोग अपने-अपने कमेंट कर उनका समर्थन कर रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related