उत्तर प्रदेश की योगी-2 सरकार के 100 दिन पूरे होने पर आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया के सामने आकर अपनी सरकार के कामों को सामने रखा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दावों पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यूपी बीजेपी सरकार झूठी उपलब्धियों के पम्पलेट भले ही बांट ले, लेकिन सरकार का असल हाल 100 दिन चले अढ़ाई कोस जैसा है। प्रियंका ने कहा कि घूसखोरी के चलते किसान आत्महत्या कर रहे हैं दस हज़ार भर्तियों का वादा किया था लेकिन भर्तियां सिर्फ 940 भर्तियां हुईं, कांग्रेस महासचिव ने कहा कि बिजली कटौती से लोग परेशान हैं, सरकार ने महिलाओं व किसानों से किए वादे भी पूरे नहीं किये।
वहीँ समाजवादी पार्टी ने भी योगी 2 सरकार के 100 दिन पूरे होने पर घेरा है, सपा ने कहा कि 100 की भाजपा सरकार ने प्रदेश का बुरा हाल कर दिया है. सपा ने कहा कि MSME स्कीम को सौ दिन के अंदर लाना था लेकिन अभी भी लोगों का इंतज़ार है. सपा ने लखनऊ में UPIDR के नए भवन का लोकार्पण होना था लेकिन 100 दिन बाद भी अब तक नहीं हुआ है. भाजपा सरकार की नाकामी को उजागर करते हुए सपा ने कहा कि डॉक्टरों को जेनेरिक दवाएं लिखने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन जन औषधि केंद्रों में दवाएं ही उपलब्ध नहीं हैं.
बता दें कि योगी सरकार ने दूसरे कार्यकाल की अबतक की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि मुफ्त राशन योजना को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है, मुफ्त राशन योजना में 15 करोड़ लाभार्थी लाभान्वित हुए, सरकार ने किसानों का गन्ना मूल्य भुगतान किया, 1 लाख 74 हज़ार करोड़ का गन्ना मूल्य भुगतान किया, तीसरे ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी का आयोजन किया, 80 हज़ार करोड़ से ज्यादा निवेश योजनाएं शुरू हुईं, प्रदेश भर में लोन मेलों का हुआ आयोजन, युवाओं को रोजगार देने के लिए हुआ आयोजन, सरकार ने 68,784 अतिक्रमण स्थलों को मुक्त कराया, 76,196 अवैध पार्किंग स्थलों को मुक्त कराया, साल में 2 मुफ्त गैस सिलेंडर का आदेश, स्मार्टफोन व टैबलेट का वितरण कार्यक्रम किया, 5 नए हवाई अड्डों के संचालन को लेकर एमओयू साइन, संबंध में AAI और प्रदेश सरकार के बीच एमओयू साइन, 10 हज़ार पुलिस भर्ती के निर्धारित लक्ष्य को पूरा किया, माफियाओं से 844 करोड़ की अवैध संपत्तियां की जब्त, 100 दिन में अपराधियों व माफियाओं से संपत्तियां की जब्त हुए, इसके अलावा धार्मिक स्थलों से 74,700 लाउडस्पीकर हटाए गए।
इसके अलावा, आने वाले gujarat vidhan sabha chunav 2022 के बारे में पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहे।
