प्रियंका चोपड़ा जोनास की इन दिनों कुछ तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं जिनमें वह रेड कलर के गाउन में बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों के जरिए प्रियंका ने अपने पति निक जोनास के नए म्यूजिक एल्बम को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है. देखिए प्रियंका ये तस्वीरें. ( सभी तस्वीरें इंस्टाग्राम से @@jerryxmimi and @Priyankachoprajonas )

प्रियंका चोपड़ा जोनास की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

इन तस्वीरों में वह एक चैरी रेड कलर का गाउन पहने हुए बेहद ग्लैमरस नजर आ रही हैं.

प्रियंका ने इस ड्रेस के साथ मैचिंग लिपस्टिक लगाकर इस लुक को और भी बेहतरीन बना लिया है.

इस ड्रेस में प्रियंका ने कुछ पोज दिए हैं जो बता रहे हैं कि उनके स्टाइल स्टेटमेंट के आगे हॉलीवुड स्टार्स भी कमतर हैं.

इन तस्वीरों के जरिए प्रियंका चोपड़ा जोनास ने अपने पति के म्यूजिक वीडियो ‘स्पेसमैन’ (Spaceman) लुक का खुलासा किया है.

पति निक जोनास (Nick Jonas) के इस नए एल्बम में वह हॉलीवुड स्टार्स को फेल करती नजर आ रही हैं.

उनका ये स्टाइल सोशल मीडिया पर छा गया है.

वो अपने हर लुक में बेहद खूबसूरत नज़र आती है चाहे वो वेस्टर्न हो या इंडियन।

उनके हर अंदाज़ अलग और कबिल्या तारीफ़ है.

वो हमेशा अपने फैंस को अपने नए नए अंदाज से दीवाना बनती है

