38 की हुईं प्रियंका चोपड़ा, शोहरत के साथ दौलत कमाने में भी आगे

बॉलीवुड38 की हुईं प्रियंका चोपड़ा, शोहरत के साथ दौलत कमाने में भी...

Date:


38 की हुईं प्रियंका चोपड़ा, शोहरत के साथ दौलत कमाने में भी आगे

प्रियंका चोपड़ा जोनस आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। साल 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वालीं प्रियंका आज की तारीख में भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्हें कई पुरस्कार मिल चुके हैं, जिसमें एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं। वैसे प्रियंका अक्सर ही अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

बरेली है होमटाउन
18 जुलाई 1982 को जमशेदपुर में पैदा हुईं प्रियंका चोपड़ा वैसे तो देश के कई हिस्सों में रहीं, लेकिन एक्ट्रेस उत्तर प्रदेश के बरेली जिले को अपना होमटाउन मानती हैं क्योंकि उन्होंने यहां काफी समय गुजारा है। इस समय प्रियंका अपने कुछ प्रोजेक्ट्स के साथ काफी व्यस्त हैं। प्रियंका ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। बता दें, प्रियंका फिल्मों के अलावा रियल एस्टेट से भी अच्छी-खासी कमाई कर रही हैं।

अरबपति हैं प्रियंका
प्रियंका चोपड़ा की नेटवर्थ 16 मिलियन डॉलर यानी 119 करोड़ है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में तो एक्ट्रेस की नेटवर्थ 20 से 25 मिलयन डॉलर यानी 180 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई गई है। फिल्मों और टीवी के अलावा प्रियंका की भारत में एक प्रोडक्शन हाउस कंपनी भी है, जिसका नाम पर्पल पेबल पिक्चर्स है। यही नहीं, एक्ट्रेस की इनकम का कुछ हिस्सा ब्रांड एंडोर्समेंट के माध्यम से भी आता है।

स्मार्ट निवेशक
इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा को सक्रिय रूप से कई धर्मार्थ गतिविधियों में भी शामिल होते हुए देखा गया है। साथ ही, वो एक स्मार्ट निवेशक भी हैं। प्रियंका कई संपत्तियों की मालकिन भी हैं। प्रियंका फिल्म और टीवी के अलावा मॉडलिंग से भी अच्छा पैसा कमाती हैं। उन्हें साल 2013 में Guess ने 5 से 10 करोड़ रुपये दिए थे। दरअसल, एक्ट्रेस ने कंपनी के साथ एक साल का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। फिलहाल, प्रियंका चोपड़ा इस समय रियल एस्टेट के साथ-साथ फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से भी तगड़ी कमाई कर रही हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...