Site icon Buziness Bytes Hindi

2 महीने बाद घर से बाहर निकलीं प्रियंका चोपड़ा


2 महीने बाद घर से बाहर निकलीं प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा शादी के बाद अमेरिका में ही बस गई हैं। लेकिन इस वक्त पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का कहर जारी है। जिसके चलते अमेरिका भी बुरी तरह से प्रभावित है। वहां पर भी लॉकडाउन के नियमों का पालन किया जा रहा है हमारी ‘देसी गर्ल’ भी विदेश में रहकर लॉकडाउन का पालन कर रही है। हाल ही में अदाकारा ने अपनी एक पोस्ट के जरिए बताया है कि वो 2 महीने बाद अपने घर से बाहर निकली है।

इसकी जानकारी प्रियंका चोपड़ा ने अपनी एक फोटो के साथ दी है। इस फोटो में अदाकारा प्रियंका चोपड़ा चेहरे पर मास्क पहनकर घर से बाहर नजर आ रही है। फोटो को कैप्शन देने हुए अदाकारा ने लिखा है, ‘आंखें कभी शांत नहीं होती है। दो महीने में पहली बार घर से बाहर जाते हुए, शुक्र है कि मास्क है।’ इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा ने पीले रंग का टॉप पहना है और साथ ही न्यूज पेपर प्रिंट का कपड़े का मास्क पहना हुआ है। फोटो में प्रियंका चोपड़ा का ये अंदाज भी उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस के साथ ससुराल में ही क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। जिसकी जानकारी वो अपनी सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए देती रहती है। क्वारंटीन के इस दौर में अदाकारा घर में अपने पैट एनिमल्स के साथ भी बेहद एन्ज़ॉय कर रही है। जिसकी पोस्ट्स वो अक्सर फैंस के साथ शेयर करती रहती है।

Exit mobile version