प्रियंका चोपड़ा का खुलासा, फिल्ममेकर ने दी थी बूब जॉब कराने की सलाह

बॉलीवुडप्रियंका चोपड़ा का खुलासा, फिल्ममेकर ने दी थी बूब जॉब कराने की...

Date:


प्रियंका चोपड़ा का खुलासा, फिल्ममेकर ने दी थी बूब जॉब कराने की सलाह

मुंबई: ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी किताब ‘अनफिनिश्ड’ में अपने जीवन को लेकर कई खुलासा किया है। प्रियंका ने अपने किताब में बताया है कि किस तरह से 2000 में मिस वर्ल्ड बनने के बाद एक फिल्ममेकर ने उन्हें सुझाव देते हुए कहा था कि एक्ट्रेस बनने के लिए उसे अपना साइज सही कराना चाहिए। प्रियंका चोपड़ा को कई सुझाव दिए जैसे उसे घूमना चाहिए और ब्रेस्ट के आकार को बढ़ाने व आकर्षक बनाने के लिए बूब जॉब कराना चाहिए।

इसके अलावा, प्रियंका चोपड़ा ने एक और मौके का उल्लेख किया है, जब एक गाने की शूटिंग के दौरान एक निर्देशक ने उससे कहा था कि उसकी चड्डियां दिखनी चाहिए।

प्रियंका चोपड़ा ने अपने किताब में बताया कि एक गाने की शूटिंग में एक-एक कर उसे अपने सारे कपड़े उतारने थे। प्रियंका को लगा कि गाना बड़ा है, ऐसे में उसने निर्देशक से पूछा कि क्या और कपड़े पहनने चाहिए।

प्रियंका के इस प्रस्ताव पर निर्देशक ने कहा कि चड्डियां दिखनी चाहिए नहीं तो लोग फिल्म देखने के लिए क्यों आएंगे? निर्देशक के इस जवाब को सुनकर प्रियंका को अच्छा नहीं लगा और उसने अगले ही दिन उस प्रोजेक्ट को छोड़ने का फैसला लिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related