प्रियंका ने लोगों से पूछा, लबरा बड़ा कि दोंदा…

उत्तर प्रदेशप्रियंका ने लोगों से पूछा, लबरा बड़ा कि दोंदा…

Date:


प्रियंका ने लोगों से पूछा, लबरा बड़ा कि दोंदा…

  • महोबा रैली में भाजपा को झूठ बोलने और झूठा प्रचार करने वाला बताया

महोबा। लबरा बड़ा कि दोंदा…, बुंदेली कहावत को जब प्रियंका ने मंच से दोहराते हुए लोगों से सवाल किया तो सब ठहाके मार कर हंसने लगे। प्रियंका ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि योगी जी और मोदी जी सहित भाजपा के सब बड़े नेता यहां मंच पर आकर झूठा प्रचार करते हैं, झूठे वादे कर के जाते हैं। आप सभी ने खुद देख लिया है कि वह अपने वादे किस तरह से निभाते हैं।

Read also: प्रियंका गांधी पर कविता चोरी करने का आरोप

महोबा में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस महासचिव के निशाने पर भाजपा ही नजर आयी। प्रियंका गांधी ने भाजपा नेताओं द्वारा चीन के एयरपोर्ट को जेवर एयरपोर्ट बताने पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग चीन के एयरपोर्ट, अमेरिका की फैक्ट्रियों की फोटो लगाते हैं। इन लोगों को सच बोलने और जनता के सामने आने की कोई परवाह नहीं है। जनता के प्रति कोई जवाबदेही समझे बिना ये लोग मंच से झूठे वादे करते हैं। ये धर्म, जाति और अलग-अलग प्रयोग करके चुनाव जीतने की कोशिश करते हैं।

Read also: अमेरिका और एक राजनीतिक तमाशा पेश करने वाला है

प्रियंका ने लोगों से कहा कि राजनीति में जाति और धर्म का प्रयोग होना चाहिये मगर चुनाव के दौर सिर्फ विकास की बात होनी चाहिये। उन्होंने जनता से कहा कि चुनाव में वोट मांगने आये नेताओं से पूछो की वो आपके लिये क्या करेगा। यदि पांच साल में वो अपना कहा नहीं करता तो अगले चुनाव में उसे हरा दीजिये। जब तक आप अलग-अलग राजनीति के जाल में फंसे रहेंगे तब तक आपका विकास नहीं हो पायेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...