कांग्रेस नेता और वायनाड सांसद राहुल गांधी ने सेना में शार्ट टर्म भर्ती की नयी स्कीम अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर फिर हमला बोला है। वहीँ जंतर मंतर पर इस योजना के विरोध में कांग्रेस के सत्याग्रह में पार्टी महासचिव प्रियंका गाँधी ने एक बार फिर कहा है कि कांग्रेस पार्टी आंदोलित नौजवानों के साथ है, हालाँकि उन्होंने तोड़फोड़ बंद करने की अपील भी की. प्रियंका ने युवाओं से कहा कि अपने आंदोलन हो हिंसक न बनाइये लेकिन इसे बंद भी मत कीजिये, हिम्मत मत हारिये और अपनी लड़ाई को जारी रखिये, कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है.
Read also: नौजवानों के आक्रोश को संभालना बहुत ज़रूरी: मायावती
राहुल गाँधी ने आज अपने ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश के युवाओं को नौकरी की बार बार झूठी उम्मीद देकर देश के युवाओं को बेरोज़गारी के ‘अग्निपथ’ पर चलने के लिए मजबूर कर रहे हैं । राहुल ने कहा कि सरकार को इन आठ सालों में युवाओं को 16 करोड़ नौकरियां देनी थीं मगर उन्हें सिर्फ़ पकोड़े तलने का ज्ञान ही बांटा गया है. राहुल ने कहा कि देश की इस हालत के ज़िम्मेदार सिर्फ प्रधानमंत्री हैं।
Read also: नए काम करने पर मुसीबत झेलनी पड़ती है: पीएम मोदी
इससे पहले कल कांग्रेस की अंतिरम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आंदोलित युवाओं को चिट्ठी लिखकर अपील की थी कि वे अहिंसक विरोध करें। सोनिया अपनी चिट्ठी में अग्निपथ योजना को पूरी तरह से दिशाहीन बताया था और कहा था कि सरकार युवाओं के साथ छलावा कर रही है। सोनिया गाँधी ने युवाओं को विश्वास दिलाया था कांग्रेस पार्टी इस योजना को वापस करवाने के लिए आंदोलन करेगी। जंतर मंतर पर आज अग्निपथ योजना के खिलाफ सत्याग्रह उसी की एक कड़ी है.

